Election 2024: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी तैयारियों में जुट गई है. ज्यादातर राज्यों में बीजेपी और सहयोगी दलों में सीटों का फॉर्मूला (BJP Seat Sharing Formula For Loksabha Election 2024) तय हो गया है. इस बात पर सहमति बन गई है कि बीजेपी अपने सहयोगियों को कितनी सीटें देगी. उत्तर प्रदेश, झारखंड और असम में बीजेपी का सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारा तय हो गया है. हरियाणा में बीजेपी सभी दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहां पर दुष्यंत चौटाला के साथ समझौता नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें-BJP केंद्रीय चुनाव समिति बैठक: देर रात तक हुआ उम्मीदवारों के नामों पर मंथन, आज जारी हो सकती है पहली लिस्ट
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
UP में सहयोगियों को 6 सीटें देगी BJP
यूपी में बीजेपी एनडीए में अपने सहयोगियों के लिए 6 सीटे छोड़ेगी. अपना दल और आरएलडी के लिए 2-2 और एक-एक सीट निषाद पार्टी और ओमप्रकाश राजभर की पार्टी को देने पर सहमति बनी है. असम में बीजेपी अपने सहयोगितों को तीन सीटें देगी, 2 सीट एजीपी और एक सीट यूपीपीएल के लिए छोड़ी जाएंगी.
बिहार-महाराष्ट्र में अभी भी सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बात
बिहार में अभी जेडीयू, चिराग़ पासवान की एलजेपी( रामविलास), पशुपति पारस की एलजेपी( राष्ट्रीय) , उपेन्द्र कुशवाह और जीतनराम मांझी के साथ सीट शेयरिंग पर फाइनल बातचीत होना अभी बाकी है. महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी के साथ भी सीट शेयरिंग पर फाइनल बातचीत अभी चल रही है. अभी बिहार और महाराष्ट्र में सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हुआ है.
NDA के लिए 400 पार सीटों का लक्ष्य
पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में एनडीए के लिए 400 पार सीटों और बीजेपी (BJP) के लिए 370 सीटें जीतने का टारगेट रखा है. इसके लिए बीजेपी की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है. इसे लेकर गठबंधन तो पहले ही हो चुका है, अब सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर बात चल रही है. कई राज्यों में सीट बंटवारे पर सहमति बन चुकी है, कई जगहों पर अभी बातचीत चल रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं