T20 World Cup 2026: भारतीय टीम को 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलना है. इस मैच में भारत को हर हाल में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी. तभी रन रेट के मामले में भी भारत को सफलता मिलेगी. इसके लिए अब टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर चेन्नई पहुंचकर अपनी रणनीति बना रहे हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है. अक्षर को वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर मौका मिल सकता है.
एक्शन में गौतम गंभीर
चेन्नई पहुंचकर कोच गौतम गंभीर ने सभी खिलाड़ियों से मीटिंग की है और कप्तान सूर्या के साथ रणनीति पर काम कर रहे हैं. यही कारण है कि प्रैक्टिस के दौरान गंभीर ने उन खिलाड़ियों के साथ समय बिताया है जो टीम इंडिया के लिए काफी अहम है. गंभीर ने अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और ईशान किशन के साथ प्रैक्टिस सेशन के दौरान काफी समय साथ बिताया है और सुपर 8 के अहम मैच को लेकर चर्चा की है. गंभीर ने इस दौरान सभी खिलाड़ियों को जीत का मंत्र भी दिया है.
सूर्या के साथ कोच बना रहे गंभीर 'रणनीति'
अब सबसे बड़ा सवाल है कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी. टीम इंडिया को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतना होगा. यानी भारत को बल्लेबाजों और गेंदबाजों को जीत में बराबर योगदान देना होगा. भारत के बल्लेबाजों को अपने बेस्ट गेम खेलना होगा और ऐसी बल्लेबाजी करनी होगी जिससे विश्व क्रिकेट में खलबील मच जाए. वहीं गेंदबाजों को ऐसी गेंदबाजी करनी होगी जिससे विरोधी खेमा बड़ा स्कोर नहीं बना सके.
सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण- 1
26 फरवरी को चेन्नई में ज़िम्बाब्वे को हराना, फिर 1 मार्च को ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज़ को हराना, इससे कम कुछ भी हुआ तो भारत को कई नतीजों पर निर्भर रहना होगा, साथ ही नेट रन रेट में गड़बड़ी भी. ऐसे में गौतम एंड कंपनी को यह सुनिश्ति करनी होगी कि भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच को कम से कम 100 रनों के अंतर से जीते या फिर 150 रन के टारगेट को 10 -12 ओवर के अंदर हासिल कर ले.
दूसरा समीकऱण
अगर साउथ अफ्रीका 26 Feb को वेस्ट इंडीज से हार जाता है, और भारत अपने दोनों मैच जीत जाता है, तो तीनों टीमों (भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज) के 4 पॉइंट्स हो जाएंगे, ऐसे में सबसे अच्छे NRR वाली दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी अभी, नेट रन रेट के मामले में वेस्ट इंडीज (+5.350) और साउथ अफ्रीका (+3.800) काफी आगे हैं. भारत को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए अपने बाकी दो मैच (जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के खिलाफ) बड़े अंतर से जीतने होंगे.
तीसरा और आसान समीकरण
भारत के लिए सबसे अच्छी सिचुएशन यह होगी कि साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद में वेस्टइंडीज से न हारे. अगर साउथ अफ्रीका हार जाता है, तो सुपर 8 राउंड खत्म होने के बाद, ग्रुप A में सबसे अच्छे NRR वाली दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी.
खब्बू बल्लेबाजों से करना होगा मोहभंग
भारतीय टीम के टॉप-8 खिलाड़ियों में से 6 लेफ्ट हैंडर हैं जिसके कारण विरोधी टीम ऑफ स्पिनरों को आजमाकर भारत के सामने चुनौती पेश कर रही है. सिर्फ कप्तान सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पांड्या ही है जो दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. ऐसे में अब गंभीर को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने होंगे. संजू सैमसन को टीम में लाने के बारे में सोचना होगा.
प्लेइंग 11 में बदलाव
तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन खेल सकते हैं
ईशान किशन के नंबर 3 पर बैटिंग करने की उम्मीद
वॉशिंगटन सुंदर को XI से बाहर बैठाया जा सकता है
अक्षर पटेल की वापसी की संभावना
अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के बने रहेंगे एक्स फैक्टर
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की रेस में आगे निकलने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को कितने बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी?
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
वरुण चक्रवर्ती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं