लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) को लेकर जारी तैयारियों के बीच महाराष्ट्र में भी विपक्षी गठबंधन में पेंच फंस गया है. शिवसेना यूबीटी के द्वारा उम्मीदवारों के ऐलान के बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस पार्टी से आग्रह किया है कि वह शिवसेना (यूबीटी) के साथ अपने गठबंधन को खत्म करने पर विचार करे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं से कहा, "जिस तरह से शिवसेना यूबीटी ने मुंबई की 5 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है. ऐसा लगता है कि मुंबई में कांग्रेस को दफन करने की उनकी योजना है. ऐसा लगता है कि शिवसेना कांग्रेस को घुटने टेकने पर मजबूर करना चाहती है.
सीट बंटवारे पर नहीं बन रही है बात
महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन में तीन दल हैं. कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), और एनसीपी (शरदचंद्र पवार). राज्य में मतदान शुरू होने से पहले कई बैठकों के बावजूद सीट-बंटवारे की योजना को अंतिम रूप देने में अबतक तीनों ही दल असमर्थ रहे हैं. टीम ठाकरे ने आखिरकार निर्णय लेते हुए राज्य की 16 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने अभी तक मुंबई दक्षिण-मध्य के लिए किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जिस सीट पर शिवसेना (यूबीटी) के साथ-साथ कांग्रेस भी चुनाव लड़ने की इच्छुक है.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पार्टी नेतृत्व पर संजय निरुपम ने साधा निशाना
संजय निरुपम ने अपनी पार्टी के नेताओं पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) द्वारा सूची की घोषणा करना कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की विफलता है. निरुपम ने कहा, "मैं कांग्रेस नेतृत्व के निर्णय लेने के लिए एक सप्ताह तक इंतजार करूंगा जिसके बाद मैं सभी विकल्पों के लिए खुला हूं. "
कांग्रेस पार्टी के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं संजय निरुपम
हाल ही में निरुपम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी टिप्पणी की थी जो पार्टी के लाइन के खिलाफ बतायी जा रही है. एक तरफ जहां कांग्रेस ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की थी और मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला था. वहीं संजय निरुपम ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके इस्तीफे की मांग की थी. बताते चलें कि निरुपम कथित तौर पर मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं और कांग्रेस के खिलाफ उनकी हालिया टिप्पणियों ने अफवाहें उड़ा दी हैं कि वह सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन में जा सकते हैं, जिसने अभी तक सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं