विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2024

"सपने नहीं हकीकत बुनते, तभी तो सब मोदी को चुनते": बीजेपी का चुनावी अभियान गीत जारी

बीजेपी ने कहा कि यह गीत ‘मोदी की गारंटी’ पर आधारित लोकप्रिय भावना को दर्शाता है. नड्डा ने भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से आयोजित ‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ के दौरान यह गीत जारी किया.

"सपने नहीं हकीकत बुनते, तभी तो सब मोदी को चुनते": बीजेपी का चुनावी अभियान गीत जारी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का गीत जारी किया. पार्टी की ओर से जारी इस गीत के वीडियो में इस बात को रेखांकित किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वादों को और कैसे लोगों के सपनों को पूरा किया.

इसमें दर्शाया गया है कि जब 2014 में लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में चुना तब देश की क्या हालत थी और पिछले 10 सालों में वह समाज के हर वर्ग के लिए क्या बदलाव लाए. इस गीत का मुख्य वाक्य है ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं'.

पार्टी ने कहा कि यह गीत ‘मोदी की गारंटी' पर आधारित लोकप्रिय भावना को दर्शाता है. नड्डा ने भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से आयोजित ‘नमो नवमतदाता सम्मेलन' के दौरान यह गीत जारी किया.

प्रधानमंत्री मोदी भी इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए. उन्होंने युवा मतदाताओं को संबोधित भी किया. इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मोदी सपनों को हकीकत में बदलते हैं और कई पीढ़ियों से वादों और सपनों को पूरा करने की गारंटी देते हैं. दशकों या यहां तक कि 500 साल तक के सपने भी उनके द्वारा पूरे किए गए हैं.''

पार्टी नेताओं ने कहा कि इसी विषय का उपयोग करते हुए कई अन्य संबंधित अभियानों की भी योजना बनाई गई है. भाजपा के एक नेता ने कहा कि कुछ दिनों में अलग-अलग शैलियों में गीत जारी किए जाएंगे. इसके अलावा डिजिटल होर्डिंग, बैनर, फिल्में और विज्ञापन सभी चरणबद्ध तरीके से लाए जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘इनमें यह बताया जाएगा कि मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में क्या हासिल किया है और कैसे अपने वादों को पूरा किया है.''

ये भी पढे़ं:- 
'INDIA' गठबंधन को एक और झटका! नीतीश फिर बदलेंगे पाला, BJP नेतृत्व ने वापसी को दी मंजूरी : सूत्र

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Elections 2024, BJP, BJP Election Campaign Song Released, JP Nadda, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com