लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024 ) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 195 उम्मीदवारों को टिकट देने की घोषणा की है. पहली सूची में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम शामिल है.पार्टी ने अपने कई मौजूदा सांसदों को आगामी चुनाव में टिकट ना देने का भी फैसला किया है. बात अगर मध्यप्रदेश की करें तो बीजेपी ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, भोपाल से मौजूदा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को इस बार अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है. ठाकुर उन छह मौजूदा सांसदों में से एक हैं जिनका टिकट काट दिया गया है. जबकि पार्टी ने 13 मौजूदा सांसदों को दोबारा टिकट देने का ऐलान किया है.
"मैं आभारी हूं"
शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर एनडीटीवी से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे मौका दिया. खास तौर पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का धन्यवाद करना चाहता हूं. उन्होंने आगे कहा कि मैं विदिशा के लोगों के बहुत करीब हूं, हम परिवार की तरह हैं. विदिशा का रोडमैप तैयार है. बीजेपी मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतेगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
BJP की पारंपरिक सीट है विदिशा
विदिशा को देश में भाजपा के गढ़ के तौर पर माना जाता है. इसे 1991 में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और 2009 और 2014 में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने जीता था.आपको बता दें कि बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से उम्मीदवार बनाया गया है. यह सीट 2002 से 2019 में भाजपा के कृष्ण पाल सिंह यादव से हारने तक उनके पास थी.
शिवराज सिंह के करीबियों को भी मिला टिकट
बीजेपी ने अपनी पहली सूची में शिवराज सिंह चौहान के करीबियों को भी टिकट दिया है. भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा (जो पिछले साल के विधानसभा चुनाव में भोपाल उत्तर सीट से हार गए थे) को भोपाल से, राज्य किसान मोर्चा के प्रमुख दर्शन सिंह चौधरी को होशंगाबाद से और मौजूदा सांसद रोडमल नागर को राजगढ़ से मैदान में उतारा गया है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री के वफादार नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता नागर सिंह चौहान को रतलाम-झाबुआ (एसटी) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.
विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के वफादार भरत सिंह कुशवाह को पिछले साल ग्वालियर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद ग्वालियर सीट से टिकट दिया गया है. तोमर के दो अन्य वफादारों, मौजूदा सांसद संध्या राय और पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर को क्रमशः भिंड (एससी) और मुरैना सीटों से उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है. ये निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हैं.
प्रज्ञा ठाकुर के अन्य पांच मौजूदा सांसदों का भी कटा टिकट
खास बात ये है कि प्रज्ञा ठाकुर के अलावा, पांच अन्य मौजूदा सांसदों का भी टिकट काटा गया है. पार्टी ने गुना से जहां केपी सिंह यादव की जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया है, वहीं सागर से मौजूदा सांसद राजबहादुर सिंह की जगह महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष लता वानखेड़े को टिकट दिया गया है. रतलाम-झाबुआ में जीएस डामोर की जगह अनिता नागर सिंह चौहान ने ली है.रमाकांत भार्गव ने शिवराज चौहान के लिए रास्ता बनाया है और ग्वालियर में पूर्व मंत्री भरत सिंह कुशवाह को टिकट मिलने का मतलब विवेक शेजवलकर को नहीं मिला है.
जिन 13 मौजूदा सांसदों को उनकी सीटों से फिर से मैदान में उतारा गया है, उनमें केंद्रीय मंत्री और 3 बार के सांसद वीरेंद्र कुमार शामिल हैं, जो टीकमगढ़-एससी सीट से चुनाव लड़ेंगे. सबसे वरिष्ठ मौजूदा सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक को आठवीं बार लोकसभा चुनाव का टिकट मिला है. राज्य भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा खजुराहो से, हिमाद्री सिंह शहडोल (एसटी), गणेश सिंह सतना से और छह बार के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला (एसटी) से चुनाव लड़ेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं