लोकसभा चुनाव के नतीजे (Lok Sabha Election Result 2024) कुछ घंटों में साफ हो जाएंगे. अभी तक के रुझानों में केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में NDA की सरकार बनती दिख रही है. लेकिन BJP बहुमत से 30 सीटें दूर है. यानी BJP को सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों के भरोसे रहना होगा. INDIA अलायंस की हवा में BJP को यूपी में अच्छी-खासी सीटों का नुकसान हुआ है. BJP के कई नेता भी पीछे चल रहे हैं. इनमें स्मृति ईरानी से लेकर मेनका गांधी जैसे बड़े नाम शामिल हैं. मेनका गांधी सुल्तानपुर सीट से काफी पीछे चल रही हैं. शुरुआती रुझान से ही मेनका पीछे चल रही थीं. सपा के उम्मीदवार राम भुआल निषाद (Rambhual Nishad )26 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़ बनाए हुए हैं. 10 लाख 30 हजार से कुछ अधिक पड़े मतों में से 4.50 लाख से ऊपर वोट पाने वाले की सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा. मेनका गांधी (Maneka Gandhi) 9 बार चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुकी हैं. लेकिन इस चुनाव में INDIA की हवा में उनकी हार करीब-करीब तय मानी जा रही है.
सुल्तानपुर में 25 मई को छठे फेज में वोटिंग हुई थी. 55. 61% वोट पड़े थे. साल 2019 के मुकाबले इस बार 0.77 प्रतिशत मतदान कम रहा. बीते चुनाव की बात करें तो पुलवामा के बाद राष्ट्रवाद और मोदी वेव थी, बावजूद इसके मेनका गांधी को बड़ी मुश्किल से यह जीत मिल पाई थी. वो महज 14 हजार वोटों से जीत पाई थीं. उनकी जीत में निषाद, कुर्मी, यादव और दलित मतदाता निर्णायक थे. इस बार सपा ने सुल्तानपुर में निषाद कार्ड चला.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
अभी तक के रुझानों में साफ है कि सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद वोटरों में बड़ा डेंट लगाते दिखे. उन्होंने इसके साथ ही सपा के कोर वोटर यादव मतदाताओं को भी बखूबी साधा. दूसरी ओर, बसपा ने कुर्मी वोटों पर डेंट लगाया. अंतिम समय में बड़ी संख्या में कुर्मी व दलित वोट भी गठबंधन के नाम पर डायवर्ट हो गए. ऐसे में यहां का मुकाबला दिलचस्प हो गया है.
सुल्तानपुर संसदीय सीट की अपनी खासियत है. बीजेपी के देवेंद्र बहादुर एकमात्र नेता हैं, जो इस सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए थे. उनके अलावा अब तक कोई ऐसा नहीं कर पाया है. यानी इस सीट पर किसी एक नेता को कभी दबदबा नहीं रहा. आजादी के बाद कांग्रेस इस सीट से 8 बार चुनाव जीत चुकी है. हर बार अलग चेहरा चुनाव जीतकर सांसद बना. बीजेपी को यहां 4 बार जीत हासिल हुई है. बसपा को 2 बार जीत मिल चुकी है.
कल दिल्ली में होगी I.N.D.I.A. की बैठक : शरद पवार
नीतीश कुमार सबके हैं... शरद पवार ने की फोन पर बात, सम्राट चौधरी मिलने पहुंचे; RJD के ऑफर की भी चर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं