लोकसभा चुनाव के सारे नतीजे भले ही हाथ (LokSabha Electio Result) में नहीं आए हैं, लेकिन सरकार बनाने की कवायद लगभग शुरू हो गई है. अब देखना होगा कि कौन होगा किंग मेकर? अब हर किसी की निगाहें नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर टिकी हैं. बिहार में जेडीयू ने 15 सीटों पर बढ़त बनाकर ऐसा प्रदर्शन किया है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से मिलने पहुंच गए. दूसरी तरफ INDIA गुट नीतीश कुमार को अपने साथ लाने में जुट गया है. खबर ये भी है कि आरजेडी ने नीतीश को ऑफर दे दिया है तो वहीं शरद पवार ने नीतीश कुमार से बात की है.
ये भी पढ़ें- LIVE: लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 Vs 2019
नीतीश कुमार अब किसके साथ?
हालांकि शरद पवार (Sharad Pawar) का कहना है कि उन्होंने नीतीश और चंद्रबाबू नायडू से कोई बातचीत नहीं की है.लेकिन दोनों से बातचीत की उम्मीद है. पवार ने कहा कि कल दिल्ली में होने वाली उनकी बैठक में आगे क्या होगा, इस पर फैसला लिया जाएगा. जो नीतीश बिहार में आरजेडी से पाला बदलकर एनडीए के साथ आ गए, वह राजनीकित फायदे के लिए किसी और के नहीं होंगे, ये कह पाना थोड़ा मुश्किल हैं, क्यों कि नीतीश तो सबके हैं. पहले वह िंडिया गठबंधन के साथ थे. एनडीए के पाले में आते ही उन्होंने इंडिया गुट से नाता तोड़ लिया. अब वही इंडिया गुट एक बार फिर उनकी तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है. अब हर कोई नीतीश कुमार को अपने पाले में कर लेना चाहता है. लेकिन नीतीश का अगला कदम क्या होगा,सबको इसी का इंतजार है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
बीजेपी से कम सीट पर लड़कर भी आगे निकल गए नीतीश कुमार
बीजेपी अपने बलबूते पर पूर्ण बहुमत हासिल नहीं करती दिख रही है. वह 242 सीटों पर सिमटती दिख रही है. ऐसे में उसे सहयोगियों की तरफ देखना पड़ रहा है. 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ी, जिसमें वह15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ी, जिसमें वह12 सीटों पर आगे चल रही है. जिसके बाद नीतीश को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है.
शरद पवार से लेकर RJD तक, सबकी निगाहें नीतीश पर
नीतीश कुमार को 'पलटूराम' का टैग यूं ही नहीं दिया गया, वह अपने फायदे के हिसाब से दल बदलने में माहिर हैं. सियासी बयार जिधर बहती है, नीतीश उधर ही हो लेते हैं. हाल ही में इसका ताजा उदाहरण भी देखने को मिला. लोकसभा चुनाव परिणामों में अब तक के रुझानों में नीतीश कुमार का प्रदर्शन शानदार रहा है, यही वजह है कि सबकी निगाहें नीतीश कुमार पर टिक गई हैं. यही वजह है शरद पवार से लेकर आरजेडी तक सब नीतीश की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं.
ये भी पढ़ें- नीतीश, चिराग, चंद्रबाबू नायडू और जयंत चौधरी ने कैसे बचाई NDA की लाज, आंकड़ों से समझिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं