मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की हाईप्रोफाइल सीट इंदौर (Indore Seat) से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम (Akhsay Kanti Bam) ने अचानक नामांकन पत्र वापस ले लिया था. नामांकन वापस लेने के बाद उन्होंने बीजेपी (BJP) भी जॉइन कर ली. इस घटना से कांग्रेस (Congress) हैरान है. अब मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि इंदौर में कांग्रेस पार्टी किसी को समर्थन नहीं देगी.
इंदौर में जीतू पटवारी ने कहा कि रैली निकालकर लोगों को सच बताएंगे. पहले बूथ कैप्चर होते थे. अब प्रत्याशी ही कैप्चर हो रहा है. कल का घटनाक्रम इंदौर को कलंकित करने वाला है. हमारे विधायक हारे पर हमने तो कोई गलत कदम नहीं उठाया. देश में राजनीतिक माफिया पनप रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जीतू पटवारी ने कहा कि ये लड़ाई बीजेपी कांग्रेस की नही है. कांग्रेस अब चुनाव नहीं लड़ रही है. उसका चुनाव चिन्ह ही निकल गया, पर ये लड़ाई अब न्याय की है. अब इंदौर की राजनीतिक अस्मिता की लड़ाई है. चुनाव का बहिष्कार हम नहीं करेंगे. लेकिन हमारे पास नोटा का विकल्प है.
इस बार भाजपा का मजबूत गढ़ कहे जाने इंदौर में कांग्रेस ने एकदम नये-नवेले चेहरे अक्षय कांति बम (45) को अपना उम्मीदवार बनाया था. कांग्रेस को उम्मीद थी कि बम इंदौर में इस बार बड़ा धमाका करेंगे. लेकिन यहां नजारा कुछ और ही देखने को मिला है. अक्षय कांति बम पेशे से कारोबारी हैं और उनका परिवार शहर में निजी महाविद्यालयों का संचालन करता है. बम ने अपने राजनीतिक करियर में अब तक एक भी चुनाव नहीं लड़ा है. अगर वह चुनाव लड़ते, तो यह राजनीति में उनका पहला मुकाबला होता.
ये भी पढ़ें:-
कौन हैं अक्षय कांति बम, इंदौर में कांग्रेस पर फोड़ा 'सियासी बम', भाजपा ने किया स्वागत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं