विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2020

लॉकडाउन : कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए हरियाणा सरकार ने भेजीं 31 बसें

हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन के चलते कोटा में फंसे राज्य के 800 से अधिक छात्रों को वापस लाने के लिए गुरुवार को परिवहन विभाग की 31 बस भेजीं.

लॉकडाउन : कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए हरियाणा सरकार ने भेजीं 31 बसें
हरियाणा सरकार ने कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए परिवहन विभाग की 31 बस भेजीं हैं.
चंडीगढ़:

हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन के चलते कोटा में फंसे राज्य के 800 से अधिक छात्रों को वापस लाने के लिए गुरुवार को परिवहन विभाग की 31 बस भेजीं. विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हरियाणा के ये छात्र कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किए जाने से कोटा में फंस गए थे. परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा, ‘‘हरियाणा रोडवेज की 31 बस छात्रों को वापस लाने के लिए कोटा गई हैं.''

उन्होंने बताया कि छात्रों को वापस लाने के लिए हरियाणा रोडवेज के रेवाड़ी और नारनौल डिपो की बस भेजी गई हैं.
अधिकारियों ने बताया कि इन बसों में लगभग 850 छात्रों के अपने घर वापस आने की उम्मीद है. 

बता दें कि लॉकडाउन के बीच कोटा से स्टूडेंट्स की गृह राज्यों में रवानगी का सिलसिला जारी है. सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए एवं लॉकडाउन नियमों की पालन करते हुए उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड व मध्यप्रदेश के बाद बुधवार शाम गुजरात के छात्र भी गृह राज्य के लिए रवाना हुए.

गुजरात सरकार की ओर से भेजी गई 15 बसों में एलन कोटा के तीन कैम्पस से  400 से अधिक स्टूडेंट्स घर के लिए रवाना हुए. बता दें कि अभी तक 16 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं. जबकि  दमनदीव के करीब 60 स्टूडेंट्स गुरुवार को अपने घरों के लिए निकलेंगे.

एमपी सरकार की ओर से 104 व गुजरात सरकार की ओर से 15 बसें कोटा भेजी गई थी. जिनमें करीब 3200 से ज्यादा स्टूडेंट्स व पेरेंट्स अपने घर पहुंचे. इनमें एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के 2500 से ज्यादा एवं अन्य कोचिंग संस्थानों के करीब 700 स्टूडेंट्स शामिल थे.

COVID-19: भारत में कोरोना का कहर जारी : संक्रमितों का आंकड़ा 21,000 पार, पांच राज्य कोरोना फ्री

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus Lockdown, Rajasthan, Kota
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com