विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

National Herald case: कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से एक दौर की पूछताछ पूरी हो चुकी है. दरअसल आज सोनिया गांधी से ED ने तीसरे राउंड की पूछताछ की है. अब तक सोनिया गांधी से कुल 12 घंटे तक पूछताछ की जा चुकी है. इस दौरान उनसे करीब 100 सवाल पूछे गए हैं. जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी को फिर से पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है. नेशनल हेराल्‍ड न्‍यूजपेपर से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कल भी सोनिया गांधी से पूछताछ की थी, जो कि 6 घंटे तक चली थी. इससे पहले सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से एजेंसी ने 21 जुलाई को पूछताछ की थी, जो कि लगभग 3 घंटे तक चली थी. इस दौरान उनसे 28 सवाल किए गए थे. 

यह पूछताछ समाचार पत्र ‘नेशनल हेराल्ड' और ‘यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से जुड़ी है. अधिकारियों ने बताया कि कोविड अनुकूल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूछताछ के सत्र किए जा रहे हैं और इसे ऑडियो-वीडियो माध्यम से रिकॉर्ड किया जा रहा है. कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ एजेंसी की कार्रवाई की निंदा की है और इसे ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध तथा उत्पीड़न'' करार दिया है.

National Herald case: Sonia Gandhi Questioning LIVE Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
National Herald Case, Sonia Gandhi, Enforcement Directorate (ED)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com