अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (Akhil Bhartiya Akhara Parishad) के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरि (Narendra Giri) की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े हैं. उनके पार्थिव शरीर को संगम तट पर स्नान के लिए ले जाया गया, जहां उन्हें अंतिम स्नान कराया गया है. इसके बाद पार्थिव शरीर को मठ में वापस लाया गया है. वहां महंत को भू-समाधि दी गई. महंत गिरि की इच्छानुसार उन्हें बाघंबरी मठ में नींबू के पेड़ के पास भू-समाधि दी गई है. समाधि स्थल को संतों ने फूलों से सजाया है.
इससे पहले उनके पार्थिव शरीर का स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में पांच डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन उनकी मौत फांसी लगने से बताई जा रही है. महंत के विसरा रिपोर्ट को संरक्षित रखा गया है. डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक पोस्टमार्टम किया.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई है. महंत गिरि की अंतिम यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने प्रयागराज के शहरी क्षेत्रों में 12वीं तक के सभी स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी कर दी है. उधर पुलिस के आलाधिकारियों ने मामले में आरोपी आनंद गिरि से लंबी पूछताछ की है.
इस बीच, पंचायती अखाड़ा निरंजनी के आचार्य महामंडकेश्वर, कैलाशानंद गिरी जी ने महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड नोट पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि उनमें लिखे गए कई शब्द नरेंद्र गिरि के नहीं हैं. उन्होंने मांग की कि इस मौत की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में हो.
- - ये भी पढ़ें - -
* महंत नरेंद्र गिरि मौत मामला : क्यों 'दुश्मन' हो गया सबसे प्रिय शिष्य?
* आनंद गिरि ने महंत नरेंद्र गिरि की मौत को बताया बड़ा षड्यंत्र, बोले- गुरुजी खुदकुशी नहीं कर सकते
* शिष्य आनंद गिरि पर महंत नरेंद्र गिरि को सुसाइड के लिए मजबूर करने का केस दर्ज, पढ़ें मामले से जुड़ी 10 बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं