- ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या को लेकर लगाए थे आरोप
- भारत और कनाडा के रिश्तों में बढ़ गई थी तल्खियां
- विदेश मंत्रालय ने कनाडाई पीएम के सभी आरोपों को किया था खारिज
खालिस्तानी आतंकवादियों (Khalistani Terrorists) को लेकर भारत और कनाडा के बीच विवाद (India-Canada Row) जारी है. कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने इस बीच खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले को लेकर कहा है कि अमेरिकी आरोपों के बाद भारत के रुख में बदलाव आया है. हालांकि, ट्रूडो ने कहा, ''हम ऐसे समय में इस मुद्दे पर भारत के साथ लड़ाई की स्थिति में नहीं पड़ना चाहते. हम व्यापार समझौते पर काम करना चाहते हैं. हम इंडो-पैसिफिक स्ट्रैटजी को आगे बढ़ाना चाहते हैं."
अमेरिका ने पन्नू की हत्या की साजिश रचने में भारतीय नागरिक के शामिल होने का आरोप लगाया है. जबकि कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर संगीन आरोप लगाए थे. हालांकि, भारत ने दोनों ही आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जस्टिन ट्रूडो ने कहा- गाजा में बच्चों की हत्या बंद होनी चाहिए, नेतन्याहू ने दिया जवाब
जस्टिन ट्रूडो ने आगे कहा, ‘‘हम इस समय भारत के साथ किसी झगड़े की स्थिति में नहीं पड़ना चाहते. हम इस पर काम करना चाहते हैं. हम हिंद-प्रशांत रणनीति पर आगे बढ़ना चाहते हें, लेकिन लोगों के अधिकारों, लोगों की सुरक्षा और कानून के शासन के लिए खड़े होना कनाडा के लिए जरूरी है. हम यहीं करने जा रहे हैं."
ट्रूडो ने कहा कि ऐसा लगता है कि अमेरिका की ओर से लगाए गए अभियोग ने भारत सरकार को ज्यादा शांत रुख अपनाने के लिए राजी कर लिया है. ऐसी समझ है कि शायद कनाडा के खिलाफ लगातार हमले करने से यह समस्या दूर नहीं होने वाली है.
2 महीने की रोक के बाद भारत ने कनाडा के लोगों के लिए ई-वीज़ा सेवाएं शुरू कीं : सूत्र
अमेरिका में संघीय अभियोजकों ने नवंबर में एक भारतीय नागरिक पर एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या की नाकाम साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था. पिछले महीने अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने निखिल गुप्ता के खिलाफ एक सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश के लिए सुपारी देने का आरोप लगाया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं