कोलकाता में बड़ा हादसा हुआ है. यहां तारातला थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिर गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. अभी भी बड़ी संख्या में मजदूरों को दबे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे. यह इलाका पश्चिम कोलकाता में आता है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. जहां राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. कोलकाता पुलिस ने बताया है कि यहां आपदा प्रबंधन समूह और सिविल डिफेंस की टीमों के साथ-साथ दमकल की गाड़ियों को भी मौके पर रवाना किया गया है.
कोलकाता के तारातला इलाके अचानक हुआ हादसा
कोलकाता के तारातला इलाके में यह हादसा अचानक हुआ है. स्थानीय लोगों को मुताबिक इस निर्माणाधीन इमारत की साइड पर कई लोग काम कर रहे हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के दबने की संभावना है. फिलहाल राहत एवं बचाव टीम ने छह से सात लोगों को निकाला गया है. वहीं घठना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया था. तारातला में हुई दुर्घटना के लिए नबान्न में आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम नंबर शुरू किया गया. ये नंबर 1070, 8697981070, 033 22143526, 033 22535185 कोलकाता प्रशासन की तरफ से जारी किए गए हैं.
कोलकाता के ताराताला में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका#Kolkata pic.twitter.com/ALK3qe7Eja
— NDTV India (@ndtvindia) June 24, 2026
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं. वहीं जो मजूदर यहां काम कर रहे थे. उनके जानने वाले भी मौके पर पहुंच रहे हैं. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जताया दुख
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि 'तारातला में ब्रेस ब्रिज के पास बन रहे एक गोदाम के गिरने से हुई मौतों से मुझे गहरा दुख और अफसोस है; इस हादसे में कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे. इस त्रासदी में जान गंवाने वाले 3 लोगों के लिए मेरे दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.'
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है और हम उन्हें हर संभव मदद देंगे.
Deeply pained and saddened by the tragic loss of lives due to the collapse of an under-construction warehouse building near Brace Bridge in Taratala, where several workers got trapped beneath the debris. So far 21 people have been pulled out of the collapsed structure, out of… pic.twitter.com/Hq9vZhg5AI
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) June 24, 2026
उन्होंने बताया कि बचाव और राहत का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. सेना, NDRF, SDRF, कोलकाता पुलिस और KMC मिलकर बचाव अभियान चला रहे हैं ताकि मलबे में फंसे हर मजदूर को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. अब तक 18 घायल लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. मैं उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.
रेस्क्यू के लिए तैनात हुई सेना
दुर्घटना के बाद भारतीय सेना की ईस्टर्न कमांड की चार टुकड़ियों को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तुरंत भेजा गया है.
स्थानीय प्रशासन से मदद की सूचना मिलने के तुरंत बाद, सेना के बचाव कर्मियों, खास इंजीनियरों और मेडिकल स्टाफ की एक टीम बचाव कार्यों में मदद कर रही है. NDRF, SDRF और कोलकाता पुलिस के साथ मिलकर भारतीय सेना के जवान भारी कंक्रीट के मलबे के नीचे दबे कई लोगों को खोजने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Indian Army other teams are carrying out the operation at the site where an under-construction godown shed collapsed in Taratala. Latest visuals from the site. pic.twitter.com/5zsEMYYUbU
— ANI (@ANI) June 24, 2026
सेना के वरिष्ठ अधिकारी बचाव कार्यों का समन्वय कर रहे हैं. ईस्टर्न कमांड मलबे में फंसे नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता है और भरोसा दिलाता है कि उन्हें बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी.
40 से 45 लोगों के दबे होने की संभावना
शेड और मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है. इस घटना में बड़ी संख्या में लोगों को घायल होने की संभावना है. जिन घायलों को निकाला जा रहा है. उन्हें प्रशासन की टीमों ने अस्पताल रेफर कर दिया है. जिनमें कई मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना में 40 से 45 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
मलबा हटाया जा रहा है
कोलकाता पुलिस की तरफ से बताया गया कि अब तक कई मजदूरों को निकाला जा चुका है. फिलहाल राहत और बचाव टीमें मलबा हटाने में जुट गई हैं. घटना की जानकारी के बाद सिविल डिफेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप की टीमों को भी बुलाया गया है. जहां तेजी से मलबा निकाला जा रहा है. मौके पर भारी-भरकम क्रेन और मलबा हाटने वाली मशीनों को बुलाया गया है. जबकि गिरी हुई लोहे की बीम को भी हटाया जाएगा. कोलकाता नगर निगम के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं.
ये भी देखें: VIDEO: मेयर बता रही थी मुंबई बारिश का एक्शन प्लान, पीछे खुले नाले में गिर गया शख्स, अधिकारी पानी-पानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं