भरत तिवारी की मौत के बाद परिवार अब न्याय की लड़ाई लड़ रहा है. भोजपुर जिले के बिलोटी गांव में बुधवार (24 जून) को एक महापंचायत का आयोजन किया गया. जिसमें महापंचायत में मौजूद लोगों और परिवार ने मिलकर न्याय की लड़ाई पर सहमत होते हुए बिहार सरकार और प्रशासन को 1 हफ्ते का अल्टीमेटम दिया. जिसमें कहा गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. ऐसा नहीं करने पर वह सभी बड़ा जन आंदोलन करेंगे. वहीं भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने कहा वह दिल्ली तक जाएंगे. भरत तिवारी के परिवार की चेतावनी के बाद अब सरकार में मंत्री मिथिलेश तिवारी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.
मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि जब न्यायिक जांच का आदेश दे दिया गया है तो अब सभी को इंतजार करना चाहिए. अब इसे लेकर माहौल को बिगाड़ने और लोगों को उकसाने का काम नहीं करना चाहिए.
सीएम विकास कामों में लगे हैं जांच का करें इंतजार
मीडिया को दिये गए बयान में बिहार सरकार में मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जहां से जो भी मांगे आई उसे देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस कर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है. वहीं अब DSP को भी हटा दिया गया है. मुझे ये लगता है कि सभी को इस बात को समझना चाहिए कि मुख्यमंत्री न्याय के साथ विकास के कामों में लगे हैं.
#WATCH | पटना: बिहार सरकार में मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने, जो भी मांगें, जहां से भी आईं उसे देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस कर्मियों को भी सस्पेंड किया गया और अब DSP को भी हटा दिया गया। मुझे ये… pic.twitter.com/wETIvy3ab9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026
मां की शिकायत पर पुलिस पर दर्ज हुआ केस
बता दें, भरत तिवारी की मां की शिकायत पर मुठभेड़ मामले में पुलिस के कई अधिकारियों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. भोजपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मृतक की मां द्वारा दी गयी शिकायत के आधार पर शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. वहीं परिवार का कहना है कि उसे केवल न्याय चाहिए, उन्हें न पैसा चाहिए और न ही कोई मुआवजा और न ही नौकरी.
बहरहाल यह मामले में प्रदर्शन को लेकर बात इसलिए भी कही जा रही है कि पुलिस ने भरत के पिता और भाई पर भी FIR दर्ज करवाया है. इसके अलावा 14 अन्य नामजद समेत 50 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ेंः भरत तिवारी के भाई चंदन 12वीं के बाद जाएंगे दिल्ली, कहा- वहां आप लोग आकर साथ दें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं