प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET की दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक होने पर संतोष व्यक्त किया है. पीएम ने इसके लिए सभी मंत्रियों की तारीफ भी की. कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर सब मिलकर एक साथ काम करें, तो किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं. पीएम ने कहा कि ऐसे मौकों पर आगे भी यही तरीका रहना चाहिए.
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में NEET री एग्जाम को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने बिना बाधा के पवित्रता के साथ दोबारा नीट परीक्षा संपन्न होने पर सामूहिक प्रयास की प्रशंसा की. पीएम ने कहा कि इस परीक्षा के आयोजन में whole of government अप्रोच स्पष्ट तौर पर दिखी. उन्होंने कहा कि कि ऐसे मौकों पर आगे भी यही तरीका रहना चाहिए.
पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि अगर सब मिल कर साथ काम करें तो किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं.
इससे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट की दोबारा परीक्षा से संबंधित जानकारी कैबिनेट में शेयर की. उन्होंने बताया कि कैसे अलग अलग मंत्रालयों, राज्य सरकारों और विभागों ने मिल कर काम किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं