विज्ञापन

संकरे गेट, बारिश और भारी भीड़... कोलकाता चोरबागान दुर्गा पंडाल में कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया

Kolkata Durga Puja News: कोलकाता के चोरबागान में शनिवार शाम दुर्गा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति से पूजा की खुशियां मातम में बदल गई. इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा कैसे हुआ, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया.

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गई है.
NDTV
  • कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं.
  • भगदड़ की घटना संकरे प्रवेश और निकास द्वार, भारी भीड़, बारिश तथा रोशनी की कमी के कारण हुई थी.
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता पहुंचकर अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दुख प्रकट किया है.
कोलकाता:

Kolkata Durga Puja Chorbagan Stampede: दुर्गा पूजा के पारंपरिक उल्लास के बीच शनिवार शाम कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति में 17 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में कई लोग घायल भी हैं. जिन्हें कोलकाता मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है.इनमें 3 पुरुष, 13 महिलाएं और 7 साल का एक बच्चा शामिल है. यह घटना कैसे हुई इसके बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया से बात की है. दूसरी ओर आज ही शाम कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सभी तय कार्यक्रम रद्द कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया है. सीएम शुभेंदु अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री, राज्य के मुख्य सचिव सहित कई बड़े अधिकारी और नेता हॉस्पिटल में मौजूद हैं. पीएम मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है. बंगाल सरकार ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है.

कोलकाता चोरबागान दुर्गा पंडाल में कैसे मची भगदड़?

एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है, "पंडाल का प्रवेश द्वार बहुत संकरा था. निकास द्वार भी संकरा था. बारिश भी हो रही थी. लोगों की भारी भीड़ थी. उस जगह पर रोशनी का कोई इंतजाम नहीं था... मेरी बेटी और पोती अस्पताल में भर्ती हैं..."

एक दूसरे प्रत्यक्षदर्शी ने कह, "कई लोग बेहोश हो गए; कुछ लोगों को मोटरसाइकिलों पर ले जाया जा रहा था... मैंने अपने आस-पास यही सब होते देखा—जब लोग बेहोश हुए, तो उन्हें बाइकों पर ले जाया गया. यह सब हुआ, और वहां भारी भीड़ भी थी..."

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "मुझे अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि क्या हुआ, इसलिए मैं इस समय इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता..." इस घटना पर एक दूसरे दुर्गा पूजा पंडाल के समिति सदस्य ने कहा, "मैं इस पूजा समिति का सदस्य नहीं हूं; मैं किसी दूसरे क्लब से जुड़ा हूं. घटना के बारे में सुनकर मैं यहां यह देखने आया था कि आखिर हुआ क्या है..." 

कोलकाता पुलिस ने क्या कुछ बताया?

कोलकाता पुलिस ने बताया कि गिरीश पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा पार्क (चोरबागान) दुर्गा पूजा पंडाल के निकास द्वार पर शुक्रवार शाम करीब 7:40 बजे भारी भीड़ और बारिश के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. राहत कार्य के लिए पुलिस, दमकल, डीएमजी टीम और एंबुलेंस भेजी गईं. पुलिस ने एहतियातन पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया है. अब तक करीब 35 लोगों को अस्पताल ले जाए जाने की जानकारी मिली है.

यह भी पढ़ें - LIVE: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत; घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Durga Puja, Kolkata Durga Puja Stampede, Kolkata Stampede, Kolkata News, Kolkata News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com