विज्ञापन
8 minutes ago

कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है और उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार पंडाल में अव्यवस्था और भगदड़ पैदा हो गई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं और इसमें 17 लोगों की मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे. यहां घायल लोगों का इलाज चल रहा है. अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती लोगों की स्थिति की जानकारी ली और राहत एवं उपचार व्यवस्था की समीक्षा की. प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

लाइव अपडेट.. 
 

PMO की घोषणा: कोलकाता हादसे में मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये

कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है और उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.


 

कोलकाता हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

 


 

 

बारिश के बीच चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 35 लोग अस्पताल पहुंचाए गए

कोलकाता पुलिस ने बताया कि गिरीश पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा पार्क (चोरबगान) दुर्गा पूजा पंडाल के निकास द्वार पर शुक्रवार शाम करीब 7:40 बजे भारी भीड़ और बारिश के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. राहत कार्य के लिए पुलिस, दमकल, डीएमजी टीम और एंबुलेंस भेजी गईं. पुलिस ने एहतियातन पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया है. अब तक करीब 35 लोगों को अस्पताल ले जाए जाने की जानकारी मिली है.
 

चोरबगान हादसे में 17 मौतें: मृतकों में 13 महिलाएं, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल

कोलकाता के चोरबगान के दुर्गा पंडाल में हुए हादसे में हादसे में 17 लोगों की मौत हुई, जिसमें मृतकों में 13 महिलाएं, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है.
 

सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर MCH (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) ले जाया गया.

चोरबगान पंडाल हादसे पर चश्मदीद बोला: अभी समझ नहीं आया आखिर हुआ क्या

कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति के बाद एक चश्मदीद ने कहा कि वह अभी तक यह नहीं समझ पाया है कि आखिर घटना कैसे हुई. उसने कहा कि स्थिति बेहद अचानक बनी, इसलिए फिलहाल वह हादसे पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं कर सकता.

 


 

 

चोरबगान पंडाल हादसे के बाद कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों का इलाज जारी

कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति के बाद घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. अस्पताल से सामने आई तस्वीरों में इलाज और राहत कार्य जारी दिखाई दे रहे हैं जबकि प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है.

 


 

 

कोलकाता पंडाल हादसे का चश्मदीद दावा: संकरे रास्ते और अंधेरे से बिगड़े हालात

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति के बाद सामने आए एक चश्मदीद ने हादसे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार पंडाल का प्रवेश और निकास मार्ग काफी संकरा था, जिससे भीड़ का दबाव बढ़ गया. उन्होंने बताया कि इलाके में पर्याप्त रोशनी भी नहीं थी, जिसके कारण लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई. चश्मदीद ने कहा कि इस घटना में उनकी बेटी और नातिन घायल हो गईं और दोनों अस्पताल में भर्ती हैं. हादसे के बाद प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और घायलों का इलाज जारी है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata News, Kolkata Accident, West Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com