विज्ञापन

कोच्चि पुलिस कमिश्नर का तबादला, जज के बेटे से जुड़े एक्सीडेंट केस पर उठे सवालों के बीच सरकार का बड़ा फैसला

केरल सरकार ने कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश कुमार का तबादला कर उनकी जगह आर निशांतिनी को नियुक्त किया है.

कोच्चि पुलिस कमिश्नर का तबादला, जज के बेटे से जुड़े एक्सीडेंट केस पर उठे सवालों के बीच सरकार का बड़ा फैसला
कोच्चि कमिश्नर का तबादला
NDTV
  • केरल सरकार ने कोच्चि सिटी कमिश्नर कालीराज महेश कुमार का तबादला कर उनकी जगह आर निशांतिनी को नियुक्त किया
  • 17 साल के नाबालिग द्वारा चलाई गई मर्सिडीज कार से हुए सड़क हादसे में पुलिस की भूमिका पर विवाद उत्पन्न हुआ है
  • चेरानल्लूर पुलिस थाने के चार पुलिसकर्मियों को मौत की जांच में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया

केरलम सरकार ने बुधवार को कोच्चि सिटी कमिश्नर कालीराज महेश कुमार का ट्रांसफर कर दिया और उनकी जगह आर निशांतिनी को नियुक्त किया. यह तबादला ऐसे वक्त हुआ जब एक एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज के 17 साल के बेटे से जुड़े सड़क हादसे से निपटने में पुलिस की भूमिका को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

नाबालिग चला रहा था मर्सिडीज

यह कदम उस घटना के एक दिन बाद उठाया गया, जब चेरानल्लूर पुलिस थाने के चार पुलिसकर्मियों को 55 साल के जयबालकृष्णन की मौत की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया. जयबालकृष्णन सड़क किनारे खाने-पीने की दुकान चलाते थे और उनकी मौत तब हो गई, जब एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही मर्सिडीज-बेंज कार उनके स्कूटर से टकरा गई.

इस घटना के बाद पीड़ित के परिवार ने विरोध-प्रदर्शन किया. परिजनों ने मामले की जांच-पड़ताल के तरीके पर भी सवाल उठाए—खास तौर पर नाबालिग को थाने से ही जमानत पर रिहा करने के शुरुआती फैसले और सबूतों को दबाने की कोशिशों के आरोपों को लेकर.

सरकारी आदेश के अनुसार, 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी निशांतिनी को दक्षिण क्षेत्र की आईजीपी के पद से ट्रांसफर कर दिया गया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से कोच्चि शहर का आईजीपी और पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा राज्य क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो में IG के पद पर कार्यरत 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी पी. प्रकाश को अब दक्षिण क्षेत्र का IG नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उनके पास राज्य क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो और साइबर अपराध शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

शहर के पुलिस प्रमुख का तबादला, इस मामले में कथित खामियों को लेकर सीनियर पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के बाद हुआ है. यह हादसा 25 अक्टूबर की तड़के कोच्चि के चेरानल्लूर में हुआ था.

यह भी पढ़ें | MP में फिर अजब हो गया! 9 करोड़ रुपये से नदी पर बना दिया पुल, लेकिन सड़क बनाना भूल गए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala News, Kerala News Crime, Kerala News In Hindi, Kerala News Latest, Kerala News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com