विज्ञापन

खुशबू पटानी ने लड़कियों को Glock 17 Gen 4 एयर पिस्टल खरीदने की सलाह दी, वायरल वीडियो देखें

खुशबू के इस वीडियो पर कई लड़कियों ने कहा कि ये तो आईफोन से भी सस्ता है. खूशबू के बारे में आपको बता दें कि उन्होंने चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) से ट्रेनिंग लेकर भारतीय सेना में कमीशंड ऑफिसर बनीं.

खुशबू पटानी ने लड़कियों को Glock 17 Gen 4 एयर पिस्टल खरीदने की सलाह दी, वायरल वीडियो देखें
खुशबू समाज में हो रही घटनाओं पर सोशल मीडिया के माध्यम से बेबाकी से राय रखने के लिए जानी जाती हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बड़ी बहन खुशबू पटानी ने पूरे भारत की महिलाओं से अपनी सुरक्षा के लिए Glock 17 Gen 4 एयर पिस्टल साथ रखने की अपील की है. दिशा ने ग्लैमर और अभिनय की दुनिया चुनी, तो वहीं खुशबू ने देश सेवा का रास्ता चुना. वह भारतीय सेना की एक पूर्व मेजर हैं. 

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए खुशबू ने बताया, 'भारत में महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए किसी और का इंतजार करने के बजाय, खुद अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. और सबसे अच्छी बात? इस एयर पिस्टल के लिए आपको किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं है, और आप इसे प्रैक्टिस के लिए ले सकती हैं."

वीडियो के अंदर खुशबू कहती हैं, 'लड़कियों ये ग्लौक की कॉपी है. सीओ2 है. इसके लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती है. बस, आपको अच्छी शूटिंग प्रैक्टिस करनी पड़ती है. आप पिस्टल चलाना सीखिए. ये ज्यादा भारी भी नहीं है. डेढ़-दो किलो से ज्यादा इसका वजन नहीं है. इसमें गोली नहीं बल्कि छर्रे जाते हैं. इसे आप रख सकते हैं और अपनी प्रोटेक्शन खुद कर सकते हैं.' वीडियो में पिस्टल को लॉक करना और गोलियां भरना भी खुशबू ने सिखाया. इसके साथ ही उन्होंने इसकी कीमत 60-70 हजार रुपये बताई.

अब क्या करती हैं खुशबू पटानी 

खुशबू के इस वीडियो पर कई लड़कियों ने कहा कि ये तो आईफोन से भी सस्ता है. खूशबू के बारे में आपको बता दें कि उन्होंने चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) से ट्रेनिंग लेकर भारतीय सेना में कमीशंड ऑफिसर बनीं. उन्होंने कश्मीर और मणिपुर जैसी चुनौतीपूर्ण जगहों पर सेवाएं दीं और मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुईं. उन्होंने देहरादून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (DIT) से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह एक वेलनेस और फिटनेस कोच, उद्यमी और आध्यात्मिक हीलर के रूप में सक्रिय हैं. वह देश और समाज में हो रही घटनाओं पर सोशल मीडिया के माध्यम से बेबाकी से राय रखने के लिए जानी जाती हैं. आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा महिलाओं को लेकर की गई कुछ विवादित टिप्पणियों के खिलाफ उन्होंने खुलकर आवाज उठाई थी, जिसके बाद वे काफी सुर्खियों में आईं.

यह भी पढ़ें-

चीन-पाकिस्तान सीमा पर और कश्मीर में कैसे हालात? CDS सुब्रमणि ने Gen Z को लेकर NDTV से कही बड़ी बात
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khushboo Patani, Khushboo Patani Instagram, Khushboo Patani News, Khushboo Patani Viral Video, Khushboo Patani Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com