मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा के एक महीने से अधिक समय बाद राज्य सरकार ने जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तबादला कर दिया है. खरगोन में 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस पर कथित पथराव के बाद आगजनी की घटनाएं हुई थीं, जिसमें दुकानों, घरों और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचाया गया था. इसके बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था, जो 24 दिन बाद पूरी तरह से हटा था.
मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार देर रात जारी आदेश के मुताबिक, खरगोन के जिलाधिकारी अनुग्रह पी को नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है. इसमें कहा गया है कि रतलाम के जिलाधिकारी कुमार पुरुषोत्तम खरगोन के नए जिलाधिकारी होंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आदेश के अनुसार, खरगोन के एसपी सिद्धार्थ चौधरी को राजधानी भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है. रामनवमी के दिन हुई इस हिंसा के दौरान एक दंगाई ने चौधरी को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया था. आदेश में कहा गया है कि सतना जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह अब खरगोन के नए एसपी होंगे.
ये भी पढ़ें: रेप केस में राजस्थान के मंत्री के आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस
सरकार ने झाबुआ के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता का भी तबादला कर उन्हें सतना के एसपी पद का कार्यभार सौंपा है, जबकि इंदौर के पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी को स्थानांतरित कर झाबुआ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है. इसी तरह, निवाड़ी के जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अब रतलाम के जिलाधिकारी होंगे, जबकि जबलपुर संभाग के अपर आयुक्त (राजस्व) तरुण भटनागर को निवाड़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है.
VIDEO: "RSS का आजादी से लेना देना नहीं": उद्धव ठाकरे का BJP- RSS पर निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं