विज्ञापन
This Article is From May 15, 2022

राजस्थान : रेप मामले में मंत्री के बेटे को नहीं ढूंढ सकी दिल्ली पुलिस, मकान पर चिपकाया नोटिस

राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की मुश्किलें अब बढ़ती दिखाई दे रही है. दिल्ली पुलिस रेप केस में राजस्थान के मंत्री के आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची. हालांकि दिल्ली पुलिस आरोपी रोहित जोशी को ढूंढने में नाकाम रही.

एसीपी के नेतृत्व में पहुंची है टीम
जयपुर:

राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की मुश्किलें अब बढ़ती दिखाई दे रही है. दिल्ली पुलिस रेप केस में राजस्थान के मंत्री के आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची. लेकिन दिल्ली पुलिस रोहित जोशी को उनके पते पर नहीं ढूंढ पाई. जिसके बाद दिल्ली पुलिस टीम ने महेश जोशी के आवास पर नोटिस चिपकाकर रोहित जोशी को 18 तारीख को पूछताछ के लिए दिल्ली में मौजूद रहने को कहा. एसीपी के नेतृत्व में जो टीम जयपुर पहुंची है उसमें 15 सदस्य मौजूद हैं. एक जानकारी के मुताबिक आज सुबह ही टीम जयपुर के लिए रवाना हुई थी. पुलिस पहले जिस घर पर पहुंची (वो डेमोलिश था) वहां रोहित जोशी नहीं मिला.

इसके बाद सिविल लाइन वाले पिता के घर जब पुलिस टीम पहुंची तो वहां पर भी रोहित जोशी नहीं मिला. वहीं महेश जोशी भी अपने घर पर नहीं मिले. रोहित के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में 24 साल की युवती ने रेप का मामला दर्ज कराया था. अब इसी मामले में रोहित की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस जयपुर पहुंची है. 23 वर्ष की एक युवती ने राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर पिछले एक साल के दौरान कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है.

पुलिस के मुताबिक, उत्तरी जिले के एक थाने में आठ मई को भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 328, 312, 366, 377 और 506 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई.  युवती ने कहा कि पिछले साल फेसबुक के जरिये उसकी मित्रता रोहित से हुई थी और तब से दोनों संपर्क में थे. शिकायत के मुताबिक, पहली बार दोनों जयपुर में मिले और रोहित ने आठ जनवरी 2021 को उसे कथित तौर पर सवाई माधोपुर बुलाया. 

ये भी पढ़ें: 'शॉल ओढ़कर मुन्नाभाई खुद को बाल ठाकरे समझ रहा है', राज ठाकरे पर CM उद्धव ठाकरे का करारा वार

युवती का आरोप है कि पहली मुलाकात के दौरान रोहित ने उसके पेय पदार्थ में कुछ मिला दिया और उसका फायदा उठाया. प्राथमिकी के मुताबिक, युवती का आरोप है कि अगले दिन सुबह उठने पर आरोपी ने उसकी नग्न तस्वीरें और वीडियो दिखाकर उसे धमकाया. युवती का आरोप है कि रोहित ने एक बार दिल्ली में भी उससे मुलाकात की और उसके साथ जबरदस्ती की.

VIDEO: "RSS का आजादी से लेना देना नहीं": उद्धव ठाकरे का BJP- RSS पर निशाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Rape Case, Rajasthan Minister Mahesh Joshi, Rajasthan Minister Mahesh Joshi Son, Rohit Joshi Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com