मध्य प्रदेश के खरगोन में दो और तीन मई कर्फ्यू लगा रहने की वजह से ईद की नमाज भी घर में पढ़ी जाएगी. खरगोन के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुमेर सिंह मुजालदा ने कहा, " इस बार ईद की नमाज घर पर ही अदा की जाएगी. साथ ही ये भी जानकारी दी कि अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर जिले में किसी भी कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी."
10 अप्रैल को राम-नवमी जुलूस के दौरान पथराव की घटना के बाद शहर में अचानक से हिंसा भड़क उठी थी. अपर जिलाधिकारी ने आगे बताया कि एक मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच छूट दी जाएगी. एडीएम ने कहा, "आदेश पारित किया गया है कि दुकानें खुली रहेंगी और परीक्षा देने वाले छात्रों को पास दिया जाएगा. हालांकि, मांग के अनुसार निर्णय में बदलाव किए जा सकते हैं."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
10 अप्रैल को भड़की हिंसा में पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे, जुलूस के दौरान लोगों के समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया था. जुलूस की शुरुआत में पथराव शुरू हो गया, जिसमें एक पुलिस निरीक्षक सहित लगभग चार लोग घायल हो गए. इसके बाद ये मामला देशभर में सुर्खियों में छाने के साथ ही राजनैतिक पार्टियों के लिए सियासत का मुद्दा बन गया.
ये भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर हमले में यूपी पुलिस का बड़ा खुलासा, ISIS से जुड़े आरोपी के तार
अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के लिए अनुमति नहीं दी गई है. जिला प्रशासन और समाजजनों के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है. गौरतलब है कि मध्य-प्रदेश के खरगोन में 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस के दौरान भड़की हिंसा के बाद वहां कर्फ्यू लगा दिया गया था. इस कर्फ्यू में समय-समय पर ढील दी जा रही थी.
VIDEO: Heatwave: उत्तर-मध्य भारत में झुलसाने वाली गर्मी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं