विज्ञापन

क्यों खरगे के घर पर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन करना चाहता है विपक्ष?

दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बाद कांग्रेस 30 अक्टूबर को प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की मॉक संसद के आयोजन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास को विकल्प के तौर पर देख रही है.

क्यों खरगे के घर पर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन करना चाहता है विपक्ष?
विपक्ष खरगे मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मॉक संसद की योजना बना रहा है.

दिल्ली में 30 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन मॉक संसद का आयोजन करने जा रहा हैं. CEC ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ महाभियोग प्रस्ताव लाया जाएगा लेकिन उससे पहले दिल्ली पुलिस की ओर से होटल अशोका और रामलीला मैदान में मॉक संसद के आयोजन को लेकर कांग्रेस को अनुमति नहीं दी गई है. ऐसा कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया, लेकिन वही कांग्रेस की तरफ़ से यह कह दिया गया है कि कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा. 

30 तारीक को मॉक सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ऐसे में कांग्रेस के उच्च सूत्रो के मुताबिक विकल्प के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर मॉक संसद का आयोजन किया जा सकता है. हालांकि इस फैसले को लेकर कांग्रेस शीश नेतृत्व के बीच विचार विमर्श जारी हैं. 

हालांकि सूत्रो के मुताबिक रामलीला मैदान को लेकर कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी की टीम लगातार दिल्ली पुलिस ने बातचीत कर रही है, लेकिन अनुमति नहीं मिल पा रही है इसलिए आयोजन अब खरगे के आवास 10 राजा जी मार्ग पर किया जा सकता है. इस फैसले के पीछे कई बड़े कारण हैं, लेकिन सूत्रो के मुताबिक लगभग यह फैसल तय कर लिया गया है कि खरगे के आवास पर मॉक संसद आयोजित हो क्यूंकि ऐसे करने पर किसी से अनुमति की जरूरत नहीं पड़ेगी और कार्यक्रम भी आयोजित हो जाएगा.

खड़गे आवास को लेकर पार्टी में गंभीर मंथन, कई वजहें आईं सामने

कांग्रेस पार्टी द्वारा इस बात पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है की कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास 10 राजा जी मार्ग पर मॉक संसद का आयोजन किया जा सके, सूत्रो के अनुसार वहां ज़्यादा बड़ा लॉन हैं. जहाँ संसद भवन के डाचे को तैयार किया जा सकता है और दूसरा यह तर्क भी बताया गया है कि वहां दिल्ली पुलिस या किसी से अनुमति की ज़रूरत भी नहीं पड़ेगी. 

सूत्रो का कहना है कि अगर वह किसी और जगह पर इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं तो दिल्ली पुलिस की फिर से अनुमति में उनको फसना पढ़ सकता है इसलिए सही विकल्प के तौर पर खरगे के आवास पर मॉक संसद के आयोजन पर विचार किया जा रहा. 

सूत्रो के अनुसार 30 को मॉक संसद और 1 नवंबर की रैली का ही आयोजन किया जाएगा कोई भी प्रदर्शन को लेकर अभी तक किसी प्रकार की कोई रणनीति को तैयार नहीं किया गया है. सबसे बड़ा फोकस रामलील मैदान की रैली पर है ताकि लाखो लोगो की भीड़ को इकट्ठा कर बीजेपी और आम लोगो को संदेश दे सके विपक्ष.

यह भी पढ़ें- मॉक संसद में ही मुश्किल, रामलीला मैदान में 10 लाख लोग कैसे जुटाएगा इंडिया गठबंधन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Mock Parliament, INDIA Alliance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com