विज्ञापन

मॉक संसद में ही मुश्किल, रामलीला मैदान में 10 लाख लोग कैसे जुटाएगा इंडिया गठबंधन?

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को कांग्रेस अपनी राजनीतिक ताकत की बड़ी परीक्षा मान रही है. 

मॉक संसद में ही मुश्किल, रामलीला मैदान में 10 लाख लोग कैसे जुटाएगा इंडिया गठबंधन?
दिल्ली में 1 नवंबर को विपक्ष की बड़ी रैली का आयोजन है.

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर की इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर सरकार और विपक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं. कांग्रेस रामलीला मैदान में रैली से पहले एक मॉक संसद करना चाहती है. पहले यह मॉक संसद 28 अक्टूबर को होने वाली थी,उसके बाद यह तय हुआ कि दिल्ली के अशोक होटल में किया जाएगा मगर वहां उसकी अनुमति नहीं मिली क्योंकि अशोक होटल प्रधानमंत्री निवास के नजदीक है. फिर यह तय किया गया कि 30 नवंबर को रामलीला मैदान में ही मॉक संसद किया जाए मगर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली पुलिस उसकी अनुमति नहीं दे रही है.

व्यापारियों का विरोध, कांग्रेस का जवाब

दूसरी ओर रामलीला मैदान में रैली को लेकर आसपास के बाजारों के व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है उनका कहना है कि भीड़ की वजह से उनके व्यापार पर असर पड़ेगा.हालांकि कांग्रेस का तर्क है कि यदि अधिक संख्या में लोग आते हैं तो बाजारों में भी जाऐंगे और वो खरीददारी भी करेंगे जिससे व्यापार बढ़ेगा.

मगर व्यापारियों का कहना है कि रैली में शामिल होने के लिए लोग जिन गाड़ियों में आऐगें उससे आम दिल्लीवासियों को परेशानी होगी,शहर जाम हो जाएगा और उनका व्यापार प्रभावित होगा.ये बात उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से भी कहा है. इसके जवाब में कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि “हम भी आपसे प्यार करते हैं, आपको सुना भी है.मगर सरकार मेट्रो बंद करती है, सड़क बंद करती है, दिल्ली में लॉकडाउन लगाती है.वोट चोरी के सामने कुछ भी सुरक्षित नही है, ना ही आपकी दुकान, ना ही आपका बचत और ना ही आपके बच्चे का भविष्य. आप प्रधानमंत्री को बताएं कि आरोपी नंबर 4 ज्ञानेश कुमार को हटा दें, धरना प्रदर्शन 30 सेकंड में खत्म हो जाएगा. कीमतें बढ़ी हुई हैं,मुद्रास्फीति बढ़ी हुई है सरकार को इसकी चिंता नहीं है क्योंकि सरकार वोट चोरी करना जानती है,वोट चोरी हुआ है और वो जारी भी है.”

रैली को विपक्ष शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रहा है

कहने का मतलब है कि कांग्रेस और विपक्ष के बीच कोई बीच का रास्ता नहीं है जिसपर कुछ सहमति बन सके और विपक्ष 1 नवंबर की रैली को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रहा है. इसलिए 10 लाख या कहे एक मिलियन लोगों की भीड़ इकट्ठा करने की बात कर रहा है. यदि विपक्ष रामलीला मैदान में इससे आधी भीड़ भी इकट्ठा कर लेता है तो उस रैली को सफल माना जाएगा.

राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के लिए क्यों अहम है यह रैली?

कांग्रेस खासकर राहुल गांधी के लिए रामलीला मैदान की रैली का सफल होना जरूरी है क्योंकि उसी से आगे की रणनीति तय होगी और रैली की सफलता से ही इंडिया गठबंधन की एकजुटता बनी रहेगी और आगे भी मजबूत रहेगा. यही वजह है कि कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने दिल्ली के आसपास के राज्यों का दौरा किया है, नेताओं और प्रभारियों से मुलाकात कर भीड़ इकट्ठा करने का निर्देश दिया है. कहा जा रहा है राज्यों को भीड़ का टारगेट दिया गया और सबसे अधिक भीड़ लाने की जिम्मेदारी हरियाणा को सौंपी गई है और दीपेंद्र हुड्डा को इस काम में लगाया गया है.

कई नेताओं का राजनीतिक भविष्य भी दांव पर

मतलब कई राज्यों के कई कांग्रेसी नेताओं का आगे का राजनीतिक भविष्य भी इस रैली से जुड़ गया है. रामलीला की 1 नवंबर की दिल्ली की रैली के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में चार और रैलियों का भी प्रोग्राम है मगर उसकी अभी तारीख नहीं आई है मगर इस सबके के पहले रामलीला की रैली का सफल होना जरूरी है.यही वजह है कि कांग्रेस इसमें पूरी ताकत झोंक रही है और यही महत्व है रामलीला की रैली का.

खरगे के आवास पर होगी मॉक पार्लियामेंट

सूत्रों से खबर आई है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बंगले में मॉक पार्लियामेंट का आयोजन होगा. अशोक होटल और रामलीला मैदान की इजाजत नहीं मिलने पर कांग्रेस ने तय किया है कि 30 अक्टूबर को खरगे के आवास, 10 राजाजी मार्ग के लॉन में मॉक पार्लियामेंट आयोजित किया जाएगा. ये जगह पीएम आवास के बेहद करीब है. मॉक पार्लियामेंट में इंडिया गठबंधन के सांसद शामिल होंगे जिसमें CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- जाति की बात नहीं करेंगे, मार्च नहीं निकालेंगे; दिल्ली पुलिस ने बताया किन शर्तों पर कांग्रेस को रैली की परमिशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Rahul Gandhi, INDIA Alliance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com