सुबह 8 बजे प्रधानमंत्री मोदी स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती के दिन ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' जाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर 2020 को गुजरात के केवड़िया में बाल पोषण पार्क का उद्घाटन किया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 'न्यूट्री ट्रेन' में सवार होकर इस पार्क का दौरा किया. केवड़िया में हुए कार्यक्रम की कई तस्वीरें जारी की गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Kevadia: Prime Minister Narendra Modi witnesses 'Rashtriya Ekta Diwas' parade on the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel#Gujarat pic.twitter.com/8BJRrLrE8Z
— ANI (@ANI) October 31, 2020
इससे पहले पीएम मोदी ने नर्मदा जिले के केवडिया पहुंचकर 'आरोग्य वन' के बाद 'एकता मॉल' और चिल्ड्रन न्यूट्रीशन पार्क का लोकार्पण किया और 'न्यूट्री ट्रेन' की सवारी भी की.
बता दें, केवड़िया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सभी देशवासियों को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. देश की सैकड़ों रियासतों को, राजे-रजवाड़ों को एक करके, देश की विविधता को आधार भारत की शक्ति बनाकर सरदार पटेल ने हिंदुस्तान को वर्तमान स्वरूप दिया."

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर जाकर सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्प अर्पित करके *श्रद्धांजलि देने के बाद केवड़िया में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' परेड में भी हिस्सा लिया. सरदार पटेल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में और रियासतों के भारत में विलय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस
भारत में हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है. 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस होता है. इस साल स्वतंत्रता सेनानी वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती है. सरदार वल्लभ भाई ने 565 रियासतों का विलय कर भारत को एक राष्ट्र बनाया था. यही कारण है कि वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं