विज्ञापन

केरल में मुख्यमंत्री का फैसला जल्द, कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने अध्यक्ष खरगे को सौंपी रिपोर्ट

केरल में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा को लेकर अजय माकन ने कहा कि हम इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने को उत्सुक हैं. सहयोगी दलों की तरफ से कोई नाम नहीं सुझाया गया है और इस बारे में फैसला कांग्रेस ही करेगी.

केरल में मुख्यमंत्री का फैसला जल्द, कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने अध्यक्ष खरगे को सौंपी रिपोर्ट
  • कांग्रेस विधायक दल के नेता चयन के लिए पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक ने अध्यक्ष खरगे को रिपोर्ट सौंपी
  • कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुनने के लिए आलाकमान को अधिकृत करने का प्रस्ताव पारित किया गया है
  • मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में केसी वेणुगोपाल, वी डी सतीशन और रमेश चेन्नीथला प्रमुख शामिल हैं
नई दिल्ली:

केरल में कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन के लिए विधायकों की राय लेने के बाद पार्टी के दोनों पर्यवेक्षकों अजय माकन और मुकुल वासनिक ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी और अब पार्टी नेतृत्व नाम को अंतिम रूप देने के लिए प्रमुख नेताओं के साथ मंत्रणा करेगा.

इस बीच, केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला शुक्रवार देर रात दिल्ली पहुंच रहे हैं, जो पार्टी आलाकमान के साथ सरकार के गठन के संदर्भ में चर्चा करेंगे.

उधर, खरगे से मुलाकात के बाद वासनिक ने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल उस तस्वीर से जुड़ी वो बातें सच नहीं है जिन्हें लेकर दावा किया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

दरअसल, सोशल मीडिया में वासनिक की एक तस्वीर जारी हुई है जिसमें उनके हाथ में एक कागज है जिसमें कई विधायकों के नाम के आगे ‘‘प्राथमिकता'' वाले कॉलम में ‘केसी' लिखा हुआ है. कांग्रेस में आमतौर पर ‘केसी' नाम संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के लिए बोला जाता है.

वेणुगोपाल भी सतीशन और चेन्नीथला के साथ मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल माने जा रहे हैं.

माकन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चार मई को चुनाव नतीजे घोषित किए गए. फिर हम छह मई को केरल गए और सात मई को विधायक दल की बैठक हुई तथा सबकी राय ली गई. आज हमने कांग्रेस अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपी. इससे जल्दी कुछ नहीं हो सकता.''

उन्होंने बताया कि विधायक दल की बैठक में कांग्रेस आलाकमान को नेता चुनने के लिए अधिकृत करने संबंधी एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसकी प्रति भी खरगे को सौंपी गई है.

ये भी पढ़ें: केरलम में नए CM बनेंगे केसी वेणुगोपाल? लीक हुई लिस्ट से मिला संकेत, समझिए रेस में सबसे आगे क्यों

Latest and Breaking News on NDTV

यह पूछे जाने पर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कब होगी तो माकन ने कहा, ‘‘हम इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने को उत्सुक हैं.'' उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों की तरफ से कोई नाम नहीं सुझाया गया है और इस बारे में फैसला कांग्रेस ही करेगी.

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूडीएफ की जीत के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री के चयन पर विचार जानने के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षकों मुकुल वासनिक और अजय माकन ने बृहस्पतिवार को पार्टी विधायकों और गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक की थी.

यूडीएफ ने नौ अप्रैल को हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 140 सीट में से 102 सीट हासिल कीं. गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने 63 सीट पर जीत दर्ज की है.

इसे भी पढ़ें: केरल में तय हो गया कांग्रेस का सीएम! तीन दावेदारों में तगड़ी जोर आजमाइश के बीच लगी मुहर- सूत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Congress, Government Formation In Kerala, Congress President Mallikarjun Kharge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com