विज्ञापन

केरल में तय हो गया कांग्रेस का सीएम! तीन दावेदारों में तगड़ी जोर आजमाइश के बीच लगी मुहर- सूत्र

Kerala New CM: केरल के सीएम पर भी चर्चा तेज हो गई है. एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल प्रदेश के अगले सीएम हो सकते हैं.

केरल में तय हो गया कांग्रेस का सीएम! तीन दावेदारों में तगड़ी जोर आजमाइश के बीच लगी मुहर- सूत्र
kerala new cm name
  • असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा ने चुनावी जीत हासिल की जबकि केरल में कांग्रेस गठबंधन विजयी रहा
  • केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल का नाम सबसे अधिक चर्चा में है
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस के पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक ने रिपोर्ट सौंप दी है
नई दिल्ली:

पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आ चुके हैं. असम,पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की तो वहीं केरल में कांग्रेस गठबंधन जीता. पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन वाली सरकार जीती तो तमिलनाडु में सरकार कौन बनाएगा,यही क्लियर नहीं है. इस बीच केरल के सीएम पर भी चर्चा तेज हो गई है. एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल प्रदेश के अगले सीएम हो सकते हैं. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि  तीन दावेदारों में तगड़ी जोर आजमाइश चल रही है जिसमें केसी वेणुगोपाल का नाम फाइनल माना जा रहा है.

खरगे के पास पूरी रिपोर्ट 

केरल के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने पहुंचे थे.साथ में प्रभारी दीपा दासमुंशी भी थीं.  दोनों पर्यवेक्षक केरल में नए विधायकों से कल मिले थे. खड़गे से मिलने के बाद अजय माकन ने कहा कि हमने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी है. केरल के लिए कांग्रेस के एआईसीसी पर्यवेक्षक अजय माकन ने कहा कि  हमने केरल के सभी कांग्रेस विधायकों के साथ चर्चा की है. एक एक‑लाइन प्रस्ताव पारित किया गया हैमुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला जल्द ही लिया जाएगा.

केसी वेणुगोपाल हो सकते हैं नए सीएम!

सूत्रों के हवाले से मुख्यमंत्री पद की दौड़ में के.सी. वेणुगोपाल का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. ज्यादातर विधायकों का समर्थन उन्हें मिला है. पार्टी चाहती है कि मुख्यमंत्री के नाम को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाए. यदि आवश्यकता हुई, तो पार्टी अन्य दो दावेदारों से बातचीत कर उन्हें संतुष्ट करने की कोशिश करेगी.  

रिपोर्ट के अनुसार, सूची में शामिल ज़्यादातर नामों के आगे “KC” के इनिशियल्स लिखे थे, जिन्हें के.सी. वेणुगोपाल के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है. आई.सी. बालकृष्णन के नाम के सामने “KC” और “RC” दोनों इनिशियल्स लिखे होने की बात कही जा रही है, जिसका राजनीतिक तौर पर मतलब के.सी. वेणुगोपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला दोनों के समर्थन के रूप में निकाला जा रहा है.कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि के.सी. वेणुगोपाल खेमे को 63 कांग्रेस विधायकों में से बहुमत का समर्थन मिला हुआ है.सामने आई यह सूची इस दावे को और मजबूत कर रही है. वेणुगोपाल समर्थकों का दावा है कि उन्हें 46 विधायकों का समर्थन हासिल है।

तीन विधायकों ने हाईकमान को बताया है कि वे उसके फैसले का पालन करेंगे,जबकि आठ विधायक रमेश चेन्निथला के पक्ष में हैं. और सिर्फ छह विधायक विपक्ष के नेता वी.डी. सतीसन के समर्थन में बताए जा रहे हैं. इस सूची को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ ने एएनआई से कहा कि इस दस्तावेज से जुड़े सवाल मुकुल वासनिक से पूछे जाने चाहिए.उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने पर्यवेक्षकों के सामने किसी एक नाम का सुझाव नहीं दिया था.

केरल में कब होगा शपथग्रहण?

केरल सीएम को लेकर सूत्रों ने बताया कि सोमवार यानी 11 अप्रैल को केरल के नए सीएम का शपथग्रहण हो सकता है. शनिवार को नए सीएम का ऐलान भी संभव है. ज्यादातर विधायकों के समर्थन के साथ केसी वेणुगोपाल सीएम की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है.  शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के शामिल होने की चर्चा है तो वहीं तमिलनाडु चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली पार्टी के मुखिया थलापति विजय को भी आमंत्रण भेजा जा सकता है.
 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता का महिला विधायक को जबरन गले लगाने का VIDEO वायरल, BJP ने कहा- इस बेशर्मी पर क्या कहेंगे

यह भी पढ़ें-  कांग्रेस कैसे चुनेगी केरल का CM? पूछी जा रही विधायकों की पसंद, जानें फिर आगे क्या होगा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala New Cm, Kerala Cm Name, Kerala Cm Name Today, Rahul Gandhi, Kc Venu Gopal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com