विज्ञापन

कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन-वकार यूनिस को छोड़ा पीछे, 148 साल में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

कगिसो रबाडा ने सीरीज के तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर तबाही मचाई.

कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन-वकार यूनिस को छोड़ा पीछे, 148 साल में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास

केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट के आखिरी दिन कगिसो रबाडा की कहर बरपाती गेंदों के सामने ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया. रबाडा ने पहले मेहमान टीम की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में दो विकेट झटके. राबाडा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मैट रेनशॉ को अपने जाल में फंसाया, इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर लाबुशेन का शिकार किया. वहीं सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर रबाडा ने ट्रेविस हेड को पवेलियन की राह दिखाई. इन तीन विकटों के साथ रबाडा ने एक मेगा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

कगिसो रबाडा अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम गेंदों में 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने एक झटके में डेल स्टेन, वकार यूनिस जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. रबाडा ने 13808 गेंदों में अपने टेस्ट में 350 शिकार किए हैं. राबाड 14 हजार गेंदों के अंदर इस आंकड़े कर पहुंचने वाले एकमात्र गेंदबाज है. उनके बाद लिस्ट में दूसरे स्थान पर पूर्व अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन है.  डेल स्टेन ने 14719 गेंदों पर 350 विकेट झटके थे. जबकि तीसरे स्थान पर वकार है, जिनके नाम 14905 गेंदों पर 350 विकेट हैं.

सबसे कम गेंदों में 350 टेस्ट विकेट

  • 13808 - कगिसो रबाडा*
  • 14719 - डेल स्टेन
  • 14905 - वकार यूनिस
  • 16285 - मैल्कम मार्शल
  • 16908 - मिशेल स्टार्क

बात अगर मैचों की करें तो रबाडा टेस्ट मैचों में सबसे तेजी से 350 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि 75 टेस्ट मैचों में हासिल की. ​​रबाडा इस मामले में मैल्कम मार्शल के साथ बराबरी पर हैं, जबकि रिचर्ड हैडली और डेल स्टेन संयुक्त रूप से इस सूची में सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 69-69 टेस्ट मैचों में यह मुकाम हासिल किया था. इस सूची में डेनिस लिली दूसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 350 विकेट तक पहुंचने के लिए 70 टेस्ट मैच लगे थे, जबकि ग्लेन मैक्ग्रा ने 74 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के नाम अब 260 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 601 विकेट हो गए हैं. वह दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के उस खास समूह में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 600 विकेट का आंकड़ा पार किया है. इस सूची में शॉन पोलक (823 विकेट) सबसे आगे हैं. उनके बाद डेल स्टेन (697 विकेट) हैं, जबकि मखाया नतिनी और एलन डोनाल्ड के नाम 661 और 602 विकेट दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें: भुवी की वापसी पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ये वो कमबैक नहीं जिसका इंतजार था!

यह भी पढ़ें: 'वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करेगी टीम इंडिया...' स्मृति मंधाना एंड कंपनी को लेकर अमोल मजूमदार का बड़ा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kagiso Rabada, Cricket, South Africa, Australia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com