विज्ञापन

कांग्रेस नेता का महिला विधायक को जबरन गले लगाने का VIDEO वायरल, BJP ने कहा- इस बेशर्मी पर क्या कहेंगे

वायरल वीडियो में केरल के कांग्रेस नेता चेरियन फिलिप हाल ही में चुनाव जीती महिला विधायक बिंदु कृष्णा को जबरन गले लगाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा प्रवक्ता ने सुप्रिया श्रीनेत से सवाल पूछा है.

कांग्रेस नेता का महिला विधायक को जबरन गले लगाने का VIDEO वायरल, BJP ने कहा- इस बेशर्मी पर क्या कहेंगे
केरल की महिला विधायक को जबरन गले लगाने की कोशिश करते दिखे कांग्रेस नेता.
  • केरल कांग्रेस के एक नेता विधायक दल की बैठक में महिला विधायक से जबरदस्ती गले मिलने की कोशिश की.
  • वीडियो में महिला विधायक असहज दिखाई दीं, जिन्होंने नेता की कोशिश का विरोध किया, जिसके बाद वह पीछे हटे.
  • BJP प्रवक्ता अजय सहरावत ने कांग्रेस नेता चेरियन फिलिप की इस हरकत की कड़ी आलोचना करते हुए कार्रवाई की मांग की.
तिरुवनंतपुरम:

Kerala Congress Leader Viral Video: केरल विधानसभा चुनाव में मिली जीत से कांग्रेस खेमा उत्साहित है. लेकिन इस उत्साह के बीच एक केरल नेता का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे नेता के साथ-साथ पार्टी की भी किरकिरी हो रही है. इस वायरल वीडियो में कांग्रेस के एक नेता हाल ही में चुनाव जीतने वाली महिला विधायक को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही कई लोगों ने उनकी आलोचना की है. वीडियो केरल कांग्रेस मुख्यालय का है, जहां नव निर्वाचित विधायकों को विधायक दल की बैठक के लिए बुलाया गया था. 

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर का वीडियो

इसी दौरान कोल्लम की महिला विधायक बिंदु कृष्णा को पार्टी नेता चेरियन फिलिप जबरन गले लगाने की कोशिश करते नजर आए. यह सब कुछ केरल कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हो रहा है. इस दौरान वहां आस-पास में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इस दौरान महिला विधायक थोड़ी असहज होती हुई भी नजर आती है. 

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कांग्रेस नेता चेरियन फिलिप महिला विधायक बिंदु कृष्णा के मुख्यालय पर पहुंचते ही उनसे गले मिलने की कोशिश करते हैं. हालांकि महिला नेता के विरोध के बाद वो पीछे हटते हैं.

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा- इस बेशर्मी पर क्या कहेंगे?

इस वायरल वीडियो पर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखी आलोचना की है. दिल्ली BJP के प्रवक्ता अजय सहरावत ने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या वह इस मामले पर कुछ कहना चाहेंगी. BJP के प्रवक्ता अजय सहरावत ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए सुप्रिया श्रीनेत का टैग कर कहा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चेरियन फिलिप ने कोल्लम की विधायक बिंदु कृष्णा को ज़बरदस्ती गले लगाने की कोशिश की। क्या आप इस शर्मनाक हरकत के बारे में कुछ कहना चाहेंगे?

वायरल वीडियो पर लोग कर रहे कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता चेरियन की भारी आलोचना हो रही है. लोग इसे अनुचित व्यवहार बता रहे हैं. कांग्रेस की ओर से अभी कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं हुई है. लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और बहस तेज है. सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें - महिला विधायक ने हाथ जोड़ा, फिर भी कांग्रेस नेता ने की गले लगाने की कोशिश; वीडियो देख भड़के लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Congress, Kerala Congress Viral Video, Kerala Woman MLA, Kerala Viral Video, Congress Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com