Kerala Boat Tragedy: केरल में थूवलथीरम तट के निकट पर्यटक नौका दुर्घटना (Kerala Boat Tragedy) में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. जिले के अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम को नौका डूबने के बाद आठ लोगों को सुरक्षित निकाला गया और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज हो रहा है. नौका में 40 से अधिक लोग सवार थे, यह नौका थूवलथीरम तट के निकट तानुर में शाम करीब साढ़े सात बजे डूब गई थी. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और तटरक्षकों की टीम मौके पर पहुंच गई हैं तथा लापता लोगों की तलाश का अभियान जारी है.
कई नियम तोड़े गए
पुलिस के मुताबिक, कई नियम तोड़े गए थे जिसके कारण ये हादसा हुआ है. डबल डेकर नाव खचाखच भरी हुई थी. लगभग 40 लोगों ने सवारी के लिए टिकट खरीदे थे, लेकिन कई अन्य बिना खरीदे ही प्रवेश कर गए थे. जो कि सबसे बड़ी चूक थी.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों को लाइफजैकेट नहीं दिए गए थे. नाव को सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया था जो पर्यटक नौकाओं के लिए अनिवार्य है. इसके अतिरिक्त, सूर्यास्त के बाद नाव की सवारी पर प्रतिबंध होता है, लेकिन इस नियम को भी तोड़ा गया और रविवार की देर शाम यह चल रही थी.
पुलिस ने बताया कि नाव के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है जो अब लापता है.
राज्य सरकार ने सोमवार को एक दिवसीय शोक की घोषणा की है और सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. केरल सरकार ने पर्यटक नौका हादसा मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है.
जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि जिन 22 लोगों के शव बरामद हुए हैं उन सभी की पहचान कर ली गई है. अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने सभी एजेंसियों से मदद का अनुरोध किया है. एनडीआरएफ और तटरक्षक की टीम पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं. हमने नौसेना से भी मदद का अनुरोध किया है.'' अधिकारी ने कहा कि नौका में वास्तव में कितने लोग सवार थे, अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है.
ये भी पढ़ें : IAF का मिग-21 क्रैश, घर की छत पर गिरा विमान का मलबा, 3 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं