- पोर्न देखने वाले नेता को बीजेपी ने बनाया कर्नाटक का डिप्टी सीएम
- कर्नाटक में ही बीजेपी विधायक ने किया विरोध और उठाए सवाल
- इस बार मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल में तीन उप मुख्यमंत्री हैं
करीब एक हफ्ते के इंतजार के बाद कर्नाटक में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. इस बार मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल में तीन उप मुख्यमंत्री हैं जिनमें से एक वही बीजेपी नेता हैं जिन्हें पोर्न देखते हुए पाया गया था. इस वजह से राजनीतिक गलियारों में हलचल है. बीजेपी नेता का नाम लक्ष्मण सावदी (Laxman Savadi) है और वह राज्य विधानसभा में पोर्न देखते हुए पकड़े गए थे. नई कैबिनेट में उन्हें ट्रांसपोर्ट पोर्टफोलियो भी दिया गया है. हालांकि बीजेपी विधायक और सीएम के सहयोगी एमपी रेनुकाचार्य ने लक्ष्मण की नियुक्ति का विरोध किया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा, 'उन्हें (लक्ष्मण सावदी) चुनाव हारने के बावजूद मंत्री के रूप में शामिल करने की क्या आवश्यकता थी.' बता दें कि लक्ष्मण सावदी बीते साल महेश कुमाटटल्ली से चुनाव हार गए थे.
कर्नाटक में येदियुरप्पा पर बीजेपी ने कसी नकेल, तीन उप मुख्यमंत्री बनाए गए
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं लक्ष्मण सावदी ने बेंगलुरू में एएनआई से कहा, 'केंद्र और राज्य के नेताओं ने मुझे डिप्टी सीएम बनाया है. उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है. मैं पार्टी को मजबूत बनाऊंगा और हमारी सरकार अच्छा नाम करेगी. मैंने यह पद नहीं मांगा था. पार्टी के सीनियर नेताओं ने मुझे यह पद दिया है. मैं इसे स्वीकार करता हूं.'
बता दें कि 2012 में 2 लोगों समेत लक्ष्मण सावदी विधानसभा में पोर्न देखते हुए पाए गए थे. इससे बीजेपी की काफी किरकिरी हुई थी. सावदी ने सफाई देते हुए कहा था कि वह इसे शिक्षा के उद्देश्य से देख रहे थे जिससे वह रेव पार्टी के बारे में जान सकें. हालांकि फिर सावदी, सीसी पाटिल और कृष्णा पालेमर ने कर्नाटक में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
गौरतलब है कि कर्नाटक में लक्ष्मण सावदी के अलावा डॉ अश्वत नारायण और दलित नेता गोविंद करजोल को भी डिप्टी सीएम बनाया गया है.
VIDEO : येदियुरप्पा सरकार ने विश्वास मत जीता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं