विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2022

कर्नाटक : कथित रूप से लड़की से छेड़खानी करने वाले दो लोगों को भीड़ ने पीटा

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ा जिले के कडबा में चादर बेचने वाले दो व्यक्तियों पर छेड़खानी करने का आरोप, लोगों ने पीछा करके पकड़ा और पिटाई कर दी

कर्नाटक : कथित रूप से लड़की से छेड़खानी करने वाले दो लोगों को भीड़ ने पीटा
दक्षिण कन्नड़ा जिले में छेड़खानी करने के आरोपियों की लोगों ने पिटाई की.
बेंगलुरु:

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ा जिले के कडबा में चादर बेचने वाले दो व्यक्तियों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. उन पर एक घर में घुसकर एक लड़की से छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है.  कडबा में रमीज़ और रफीक़ नाम के चादर बेचने वालों का लोगों ने पीछा किय़ा और पकड़ लिया. इसके बाद उनकी पिटाई की गई. 

पुलिस के मुताबिक यह दोनों व्यक्ति चादर बेचने के बहाने एक घर में घुसे. वे वहां एक लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे. जब वह चिल्लाने लगी तो दोनों कार सवार होकर भाग निकले. लड़की के पड़ोसियों ने उनका पीछा किया और दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने उनकी पिटाई कर दी. 

पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं. एक मामला लड़की की तरफ से मोलेस्टेशन का दर्ज किया गया है और दूसरा उन दोनों लोगों की तरफ से उन लोगों के खिलाफ दर्ज किया है जिन्होंने उनकी पिटाई की. दोनों आरोपियों को मामूली चोटें आई हैं.

Video: बिहार के अस्पताल में कुप्रबंधन का वीडियो बनाने पर नर्सों ने युवकों को पीटा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, मरने से पहले बचाई 30 यात्रियों की जान
कर्नाटक : कथित रूप से लड़की से छेड़खानी करने वाले दो लोगों को भीड़ ने पीटा
तेल अवीव में मोसाद हेडक्वार्टर पर दागी मिसाइल, हिज्बुल्लाह का इजरायल में हमले का दावा
Next Article
तेल अवीव में मोसाद हेडक्वार्टर पर दागी मिसाइल, हिज्बुल्लाह का इजरायल में हमले का दावा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com