कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. चौडानायकानापाल्या गांव में 16 साल के एक लड़के की उसके ही पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी. लड़का अपने माता-पिता के बीच हो रहे घरेलू झगड़े में बीच-बचाव कर रहा था, इसी से गुस्साए पिता ने पत्नी को घर से बाहर निकालकर बेटे को अंदर बंद कर दिया और लोहे की रॉड से पीटकर उसकी जान ले ली.

क्या है पूरा मामला?
यह घटना कर्नाटक के तुमकुर जिले की है. जिले के चौडानायकानापाल्या गांव में 16 साल के एक लड़के की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी. लड़का अपने माता-पिता के बीच हो रहे घरेलू झगड़े में दखल दे रहा था.
जब माता-पिता के बीच झगड़े में लड़का बीच-बचाव करने आया तो आरोपी नंजेगौड़ा ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया और अपने बेटे सुनील को घर के अंदर बंद कर दिया. इसके बाद पिता ने बेटे को लोहे की रॉड (क्रॉबार) से पीटकर उसकी हत्या कर दी.
वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शख्स नंजेगौड़ा को हिरासत में ले लिया. नंजेगौड़ा की इस हरकत से गुस्साए गांव के लोग उसके घर के बाहर जमा हो गए और पुलिस की हिरासत में लिए जाने के दौरान उसकी पिटाई की.
कुनिगल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें | एक फोन कॉल की मदद और युवक बन गया 'हत्यारा', 7 साल बाद जिंदा मिली महिला; घेरे में आई पुलिस
यह भी पढ़ें | कर्नाटक का कोक्कारेबेल्लरु गांव जहां प्रवासी पक्षी 'बेटी' बनकर आते हैं,उनके बीट से लहलहाती हैं फसलें
यह भी पढ़ें | कर्नाटक में 40 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार, हेलमेट ने बचा ली जान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं