विज्ञापन

मोबाइल के चक्कर में बिखर गया परिवार, मंगलुरु में क्यों छोटे भाई ने ली बड़े की जान, क्या है पूरा मामला

Karnataka Crime News: कर्नाटक के मंगलुरु में मोबाइल फोन के चक्कर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई को ही मार डाला.

मोबाइल के चक्कर में बिखर गया परिवार, मंगलुरु में क्यों छोटे भाई ने ली बड़े की जान, क्या है पूरा मामला
मंगलुरु में छोटे भाई ने ली बड़े की जान
  • कर्नाटक के मंगलुरु शहर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
  • यहां मोबाइल फोन के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ले ली.
  • घटना मंगलुरु शहर के कोट्टारा क्रॉस इलाके में हुई है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है.

मोबाइल फोन एक भाई से दूसरे की हत्या भी करवा सकता है. कर्नाटक के मंगलुरु शहर से दिल दहला देने वाला ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां मोबाइल फोन चलाने को लेकर दो भाइयों में शुरू हुआ विवाद खूनी खेल में बदल गया. शहर कोट्टारा क्रॉस इलाके में हुई इस घटना से सब हैरान हो गए. बताया जा रहा है कि बड़े भाई ने छोटे भाई से चलाने के लिए मोबाइल मांगा था. लेकिन इस बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. जिसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई के सीने में चाकू मार दिया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई.

मंगलुरु के कोट्टारा क्रॉस की घटना 

दरअसल, मंगलुरु के कोट्टारा क्रॉस इलाके में शराब के नशे में दो भाइयों के बीच हुई लड़ाई जानलेवा साबित हुई है.पीड़ित आदिवाप्पा और उसका छोटा भाई राजू शराब के आदि थे. 30 अगस्त की शाम को दोनों भाई शराब पीने के बाद अपनी दुकान पर लौटे. आदिवाप्पा ने राजू का मोबाइल फोन ले लिया, जिसके बाद उनके बीच विवाद हो गया. यहां तो पिता ने बीच-बचाव किया और उससे फोन वापस करवा दिया. इसके बाद दोनों भाई शाम करीब साढ़े 6 बजे के बाद घर चले गए.

ये वीडियो भी देखिए

रात में फिर हुआ झगड़ा

रात में करीब 10 बजकर 45 मिनट पर दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया. इस बार भी मोबाइल को लेकर ही विवाद हुआ था. जिसके बाद छोटे भाई ने अपना आपा पूरी तरह से खो दिया, वह दौड़कर रसोई की तरफ गया और वहां रखा धारदार चाकू उठा लाया और बड़े भाई पर हमला कर दिया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. पड़ोस में रहने वाले प्रीतम नाम के एक पड़ोसी ने तुरंत यह जानकारी उसके पिता को दी, जब पिता घर पहुंचे तो उन्होंने देखा आदिवाप्पा को गंभीर रूप से घायल पाया है. राजू ने चाकू से उसकी छाती पर वार किया था. आदिवाप्पा को एम्बुलेंस से सरकारी वेनलॉक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. 

मृतक की पत्नी रेखा को घटना की जानकारी दी गई. फिलहाल राजू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है. उस पर अपने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ेंः सरगना 5 साल पहले मारा गया, फिर भी गोगी गैंग का खौफ, कहानी जीतेंद्र गोगी की जिसके शूटरों ने की अंकित बालियान की हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, Karnataka News, Mangaluru News, Karnataka Crime News, Karnataka Crime News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com