विज्ञापन

घर के बाहर सो रहा था युवक, सुबह मिली सिर कटी लाश; इलाके में मचा कोहराम

मृतक की पहचान 25 साल के इसाक बागवान के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसाक अपने घर के बाहर खाट पर सो रहा था.

घर के बाहर सो रहा था युवक, सुबह मिली सिर कटी लाश; इलाके में मचा कोहराम
NDTV

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में घर के बाहर चारपाई पर सोए 25 वर्षीय युवक की रात में बेरहमी से हत्या कर दी गई. सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उसका शव सिर कटी हालत में मिला. इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

मृतक की पहचान 25 साल के इसाक बागवान के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसाक अपने घर के बाहर बने चबूतरे पर सो रहा था. इसी दौरान रात में अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया. हमले में उसकी हत्या कर दी गई और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया. सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देखा तो घटना की जानकारी तेजी से पूरे गांव में फैल गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

यह वारदात विजयपुरा जिले के देवर हिप्परगी तालुक के झालावाड गांव में हुई. सूचना मिलते ही देवर हिप्परगी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने के साथ-साथ उन्हें पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है. 

अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी. इस नृशंस हत्या ने गांव के लोगों को स्तब्ध कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि इतनी क्रूर वारदात ने पूरे इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस का मानना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सकती है.

यह भी पढ़ें: डिवाइडर से टकराकर जल उठी लग्जरी Volvo कार, जिंदा जल गए न्यूरोसर्जन जगदीश; बाहर नहीं निकल पाए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com