विज्ञापन

कूर्ग में विदेशी महिला से रेप, होमस्टे मालिक ने 3 दिन तक बंद किया Wi-Fi, जानें और क्या-क्या सहा

Karnataka News: होमस्टे मालिक पर केस को दबाने की कोशिश को लेकर केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने रेप के आरोपी और होमस्टे मालिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को 3 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

कूर्ग में विदेशी महिला से रेप, होमस्टे मालिक ने 3 दिन तक बंद किया Wi-Fi, जानें और क्या-क्या सहा
कर्नाटक के कूर्ग में अमेरिकी महिला से रेप.
  • कर्नाटक के कूर्ग के होमस्टे में अमेरिका की रहने वाली एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है
  • आरोपी झारखंड का निवासी है और होमस्टे में काम करता था, जिसने नशीला पदार्थ पिलाकर यौन उत्पीड़न किया
  • पीड़िता ने कोडागु के कुट्टा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
बेंगलुरु:

कर्नाटक के हिल स्टेशन कूर्ग में एक विदेशी महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. घटना कूर्ग के एक होमस्टे की है. यौन उत्पीड़न की शिकार महिला अमेरिका की रहने वाली है. वह कूर्ग के एक होमस्टे में रुकी हुई थी. महिला का आरोप है कि विराजपेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुट्टा गांव के एक होमस्टे में उसके साथ रेप किया गया. आरोपी की पहचान वृजेश कुमार के रूप में हुई है, वह मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है होमस्टे में काम करता था. उसने कथित तौर पर पीड़िता को ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

होमस्टे में विदेशी महिला से रेप

 रेप की शिकायत इसे लेकर कोडागु के कुट्टा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है. जिसमें एक विदेशी नागरिक के साथ यौन उत्पीड़न का जिक्र है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. होमस्टे मालिक पर भी केस दर्ज किया गया है. उस पर केस को दबाने की कोशिश का आरोप लगा है. पुलिस ने रेप के आरोपी और होमस्टे मालिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को कोर्ट ने 3 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

रेप के बाद बंद कर दया महिला का वाईफाई

जानकारी के मुताबिक, होमस्टे मालिक ने कथित तौर पर तीन दिनों तक वाई-फाई बंद कर दिया था. जिसकी वजह से पीड़िता उस दौरान किसी से भी संपर्क नहीं कर पाई. वाई-फाई दोबारा चालू होने के बाद मैसूरु जाने का बहाना बनाकर वह होमस्टे छोड़कर चली गई. इसके बाद, उसने उसके साथ हुई वारात की जानकारी अमेरिकी दूतावास को दी. अमेरिकी अधिकारियों ने ईमेल के जरिए मैसूरु के पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके आधार पर मामले को औपचारिक रूप से दर्ज किया गया.

लेखक के बारे में
img
दीपक बोपन्ना
Deputy Editor South
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka News, Coorg Homestay Rape, Us Women Raped In Coorg, Karnataka Police, Rape And Sexual Assault
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com