विज्ञापन

कर्नाटक में तालाब में घसीटकर युवक की पिटाई, सिर पर मारी लात, Video हुआ वायरल

कर्नाटक में एक युवक को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. जिसमें कुछ युवक पीड़ित को तालाब में घसीटकर बाहर लाते हैं और फिर उसे पीटते हैं. मामला हासन जिले का बताया गया है.

कर्नाटक में तालाब में घसीटकर युवक की पिटाई, सिर पर मारी लात, Video हुआ वायरल
कर्नाटक में तालाब में घसीटकर युवक की पिटाई (फोटो:NDTV)
  • कर्नाटक में एक युवक को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है.
  • इस वीडियो में कुछ लोग मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं.
  • वीडियो कर्नाटक के हासन जिले का बताया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस एक्शन में है.

कर्नाटक के हासन जिले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को बेरहमी से पीटा जा रहा है. कुछ लोग एक युवक को तालाब में घसीटकर बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई युवक एक युवक को घेरकर पीट रहे हैं. पहले उसे तालाब के कीचड़ भरे पानी में घसीटा जाता है, फिर उस पर लात-घूंसों की बरसात कर दी जाती है. उसके सिर पर भी लात मारी जाती है. वीडियो सामने आने के बाद हासन जिले की पुलिस हरकत में आई और मामले में पीड़ित से संपर्क किया गया है, पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है. 

हासन में पुरानी रंजिश का बताया गया मामला

पीड़ित की पहचान संजू उर्फ 'डुम्मा संजू' के रूप में हुई है. वह हासन के गुडेनहल्ली कोप्पलु गांव का रहने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मारपीट दो दिन पहले हासन के कुप्पाली के पास हुई थी. हालांकि यह घटना तब सामने आई जब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि संजू और हमलावरों के बीच पहले से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. उसी रंजिश के चलते युवकों के समूह ने उसे अकेला पाकर घेर लिया और तालाब के पास ले जाकर पीटना शुरू कर दिया. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. 

हासन पुलिस करेगी मामले की जांच 

वीडियो वायरल होने के बाद हासन पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. दिनदहाड़े युवक को तालाब में घसीटकर पीटने की घटना ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आगे कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे. 

फिलहाल पुलिस पीड़ित संजू का बयान दर्ज करने और मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया में है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा. 

ये भी पढे़ंः जिसे 'पापा' कहती थी 9 साल की बच्ची, उसी ने किया रेप; उसकी मां से करना चाहता था शादी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka News, Karnataka Video, Hassan, Hassan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com