भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार बी.वाई. विजयेंद्र ने अपने पहले चुनाव में शिकारीपुरा सीट से 11,008 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है. वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर लिंगायत नेता बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे हैं. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक विजयेंद्र को 81,810 मत मिले जबकि उनके निकटतम निर्दलीय प्रतिद्वंद्वी व कांग्रेस के बागी नेता एस.पी. नागराजगौड़ा को 70,802 वोट मिले. कांग्रेस के आधिकारिक प्रत्याशी गोनी मालातेश 8,101 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
येदियुरप्पा वर्ष 1983 से ही शिकारीपुरा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे
गौरतलब है कि वर्ष 2018 के चुनाव में बीएस येदियुरप्पा ने इस सीट से मालातेश को 35,397 मतों के भारी अंतर से हराया था. येदियुरप्पा वर्ष 1983 से ही शिकारीपुरा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के बाद इस सीट को अपने बेटे के लिए खाली किया था. विजयेंद्र भाजपा में कई पदों पर रहे लेकिन यह उनका पहला चुनाव था. वर्ष 2020 में विजयेंद्र को भाजपा ने कर्नाटक इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
येदियुरप्पा वर्ष 1983 से ही शिकारीपुरा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे
बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने हैं. चुनाव में 38 सालों की परंपरा इस बार भी कायम रही है. यानी राज्य में वोटर्स ने सरकार रिपीट नहीं की. वोटर्स ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिया है. कांग्रेस को 136 सीटों पर विजय हासिल हुई है. बहुमत का आंकड़ा 113 है. 64 सीटें जीतने के बाद बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव में हार मान ली है. जेडीएस के हिस्से में 17 सीटें आई हैं. अन्य के खाते में 4 सीटें गई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं