विज्ञापन

कर्नाटक में सीनियर वकील पर जानलेवा हमला, कार्यालय में घुसकर धारदार हथियार से रेता गला

इस हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.

कर्नाटक में सीनियर वकील पर जानलेवा हमला, कार्यालय में घुसकर धारदार हथियार से रेता गला
कर्नाटक में सीनियर वकील को जान से मारने की कोशिश की गई.

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. गौरीबिदनूर कस्बे में सीनियर अधिवक्ता और पूर्व तालुक पंचायत अध्यक्ष संनाक्की वेंकटरमणप्पा पर उनके कार्यालय के भीतर जानलेवा हमला कर दिया गया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज जारी है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति डियो स्कूटर पर सवार होकर एमजी रोड स्थित कासाबा सोसायटी कॉम्प्लेक्स में बने वेंकटरमणप्पा के कार्यालय पहुंचा. बताया जा रहा है कि आरोपी ने कार्यालय में घुसते ही उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमलावर ने कथित तौर पर उनका गला रेतकर हत्या की कोशिश की और इसके बाद वहां से फरार हो गया.

अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास मौजूद लोगों ने घायल वकील को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. सबसे पहले उन्हें गौरीबिदनूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. उनकी हालत को देखते हुए आगे बेहतर चिकित्सा व्यवस्था भी की जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गौरीबिदनूर टाउन पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि हमलावर की पहचान करने और उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल है.

यह भी पढ़ें- 

छपरा में दर्दनाक हादसा, लुधियाना से घर लौटी मां और बेटे समेत चार की मौत, ओवरटेक कर रहे ट्रक ने टेंपो को रौंदा

कल शाम आया नोटिफिकेशन, आज सुबह इंटरव्यू; DU में PhD एडमिशन को लेकर बवाल

20 साल पुराना जमीन विवाद: प्रोफेसर चाचा ने बाजार जा रहे भतीजे को तलवार से काटा, पहले हाथ, फिर गले पर वारन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka News, Karnataka Crime, Breaking News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com