मध्य प्रदेश में एक दलित व्यक्ति और उसके माता-पिता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. पड़ोस में रहने वाले एक परिवार ने इस वारदात को अंजाम दिया. घटना मंगलवार की सुबह दमोह जिले के देवरान गांव की है. पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी जगदीश पटेल की पत्नी द्वारा आरोप लगाया गया था कि मानक अहिरवार ने उसका पीछा किया और अक्सर उसे घूरता था. उसके बाद सोमवार शाम को दोनों परिवारों के बीच बहस हो गई. हालांकि, कुछ ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामले को सुलझा लिया गया.
अधिकारियों ने कहा कि अगली सुबह, गुस्से में जगदीश पटेल अपने परिवार के पांच अन्य लोगों के साथ फिर से मानक अहिरवार के घर गया. इस दौरान गरमागरम बहस शुरू हो गई और हथियारबंद लोगों ने 30 वर्षीय मानक, उसके माता-पिता और उसके छोटे भाई पर गोलियां चला दी. मानक और बुजुर्ग दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई महेश अहिरवार का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दमोह के पुलिस अधीक्षक डीआर तेनिवार ने कहा कि जगदीश पटेल को हिरासत में लिया गया है और अन्य पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है, जो फरार हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- ऋषि सुनक ने कई मंत्रियों को पद से हटाया, डोमिनिक राब को बनाया डिप्टी PM
कार हटाने के लिए कहने पर गुरुग्राम में एनएसजी कमांडो पर चार लोगों ने हमला किया, एक गिरफ्तार
दमोह के पुलिस अधीक्षक तेनिवार ने कहा, पूरी घटना कथित तौर पर पटेल परिवार की एक महिला के उत्पीड़न को लेकर हुई. महेश अहिरवार की शिकायत के आधार पर हत्या, हत्या के प्रयास और अनुसूचित जाति और जनजाति के खिलाफ अपराधों को दंडित करने के लिए कड़े कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इस घटना से मध्य प्रदेश में दलितों की सुरक्षा को लेकर इलाके में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. राज्य कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने कहा कि दलित व्यक्ति और उसके माता-पिता की हत्या की उच्च स्तरीय जांच शुरू की जानी चाहिए. बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
Video : सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी के बावजूद जमकर चले पटाखे, इस बार ज्यादा हुई आग लगने की घटनाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं