कर्नाटक के चामराजनगर जिले में दलित महिला के नल से पानी पीने के बाद तथाकथित उच्च जाति के लोगों ने टंकी से पानी निकाल दिया. फिर शुद्धीकरण के नाम पर नल को खोलकर उसे गौमूत्र से धोया. 18 नवंबर को अनुसूचित जाति की एक महिला, जो कर्नाटक के चामराजनगर जिले के हेगगोतारा गांव में एक विवाह समारोह में भाग ले रही थी. इस दौरान महिला ने एक ऐसे क्षेत्र में पीने के पानी की टंकी से पानी पिया, जहां तथाकथित उच्च जाति के लोग रहते हैं.
वहां मौजूद लोगों ने जब यह सब देखा तो उन्होंने तुरंत महिला को वहां से हटाया. फिर शुद्धीकरण के नाम पर नल को खोलकर उसे गौमूत्र से धोया. यहां तक कि टंकी का पूरा पानी भी बहा दिया गया और उसे भी साफ किया गया. वहां मौजूद किसी शख्स ने इसकी शिकायत तहसीलदार से कर दी.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
स्थानीय तहसीलदार आईई बासवराज ने एनडीटीवी को बताया, "पानी की टंकी को साफ किया गया था, लेकिन मैं गौमूत्र से साफ करने की बात की पुष्टि नहीं करता हूं. घटना की जांच और इस घटना में शामिल लोगों के बार में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर कुछ पता चलता है तो भेदभाव का मामला दर्ज करेंगे."'
स्थानीय अधिकारी ने कहा कि गांव में कई टैंक हैं, जिससे हर कोई वहां से पानी पी सकता है. स्थानीय अधिकारियों ने दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों के कई ग्रामीणों को सभी टैंकों में ले जाकर पानी भी पिलाया. उन्होंने कहा कि तहसीलदार अब आगे की कार्रवाई के लिए विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे.
ये भी पढ़ें:-
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बड़ा हादसा: एक दूसरे से भिड़ीं 48 गाड़ियां, राहत-बचाव कार्य शुरू - रिपोर्ट
"एक दिन ऐसा आएगा जब..." सभा के दौरान 'मोदी-मोदी' के नारे लगने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं