- सीएम बोले- कांग्रेस अपने विधायक संभाले
- 'कांग्रेस विधायकों ने लांघी सीमा'
- 'अगर यह जारी रहा तो मैं इस्तीफा देने को तैयार'
कर्नाटक (Karnataka) में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन (JDS-Congress Alliance) की सरकार में सब कुछ सही चलता हुआ नहीं दिख रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ( HD Kumaraswamy) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) विधायक सीमा लांघ रहे हैं और अगर उनका व्यवहार ऐसा ही रहा तो वह सीएम पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जब कुमारस्वामी से पूछा गया कि 'कांग्रेस विधायक कहते हैं कि सिद्धारमैया उनके सीएम हैं' इस पर आपका क्या कहना है तो उन्होंने कहा, 'कांग्रेस नेताओं को इन मुद्दों को देखना होगा, मैं इसके लिए आधिकारिक व्यक्ति नहीं हूं. अगर वे ऐसे ही जारी रखते हैं तो मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं. वे लोग लिमिट क्रॉस कर रहे हैं. कांग्रेस नेताओँ को अपने विधायकों को संभालना चाहिए.'
गौरतलब है कि कर्नाटक में इन दिनों काफी हलचल देखने को मिली है. भाजपा और कांग्रेस-जेडीएस एक दूसरे पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था. कांग्रेस और जेडीएस ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि भाजपा ऑपरेशन लॉटस चलाकर कर्नाटक सरकार को गिराना चाहती है. शुक्रवार को कुमारस्वामी ने दावा किया था कि जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार को गिराने के लिए विपक्षी भाजपा अपना ऑपरेशन लोटस जारी रखे हुए है. साथ ही कहा था कि भाजपा ‘उपहार' के माध्यम से कांग्रेस विधायक को अपने पाले में लाने का प्रयास किया है. हालांकि, भाजपा ने इस आरोप को खारिज कर दिया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
#WATCH: Karnataka CM HD Kumaraswamy says "...If they want to continue with the same thing, I am ready to step down. They are crossing the line", when asked 'Congress MLAs are saying that Siddaramaiah is their CM'.' pic.twitter.com/qwErh4aEq4
— ANI (@ANI) January 28, 2019
कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी बोले, राहलु गांधी को पीएम बनाना ही है हमारी पार्टी का मकसद
गुरुवार रात कथित रूप से की गई इस पेशकश के पीछे भाजपा और उसके प्रदेश अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा के होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि विधायक ने उन्हें बताया कि उन्होंने उपहार ठुकरा दिया. इस दावे को बकवास करार देते हुए येदियुरप्पा ने पलटवार किया कि कुमारस्वामी ने एक भाजपा विधायक को लालच देने की कोशिश की. कुमारस्वामी ने कहा, ‘ऑपरेशन लोटस जारी है. कल रात भी उन्होंने (भाजपा वालों ने) एक कांग्रेस विधायक को फोन कर उनसे पूछा कि कहां उपहार भेजना है.' मुख्यमंत्री का नया आरोप तब आया है जब कुछ ही दिन पहले येदियुरप्पा ने कहा था कि भाजपा सत्तारुढ़ गठबंधन को अस्थिर नहीं करेगी.
हाल ही में कर्नाटक कई दिनों तक राजनीतिक अशांति की गिरफ्त में था. दो निर्दलीय विधायकों के गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद भाजपा द्वारा गठबंधन सरकार के विधायकों को अपने पाले में करने की कथित कोशिश को लेकर कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट रखने में जी-तोड़ प्रयास में लगी रही. जब कुमारस्वामी से उपहार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अनुमान लगाना तो कठिन है लेकिन आप चकित रह जायेंगे.' वैसे उन्होंने इसका ब्योरा नहीं दिया. इस आरोप पर येदियुरप्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री बकवास आरोप लगा रहे है. यह अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान भंग करने की कोशिश है.
(इनपुट- एएनआई)
कर्नाटक में BJP के 'ऑपरेशन कमल' पर कांग्रेस का पलटवार: हमारा एक MLA ले जाओगे तो हम आपके 10 ले आएंगे
VIDEO- मिशन 2019: कर्नाटक के नाटक से किसको फायदा ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं