रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को भगवान रामचंद्र का 'असम्मान' करने को लेकर कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक की चौतरफा आलोचना हो रही है. बीदर जिले के बसवकल्याण विधानसभा क्षेत्र से विधायक शरणू सालगर को भगवान राम की प्रतिमा पर पैर रखकर माल्यार्पण करते देखा गया, जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, और BJP और उसके नेताओं से तीखे सवाल पूछे जा रहे हैं.
शरणू सालगर को प्रतिमा पर पैर रखकर ही तस्वीरें खिंचवाते हुए भी देखा गया, जिससे बहुत-से भक्त नाराज़ हो गए. कांग्रेस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और 'हिन्दुत्व' पर किए जाने वाले दावे तथा भगवान राम के प्रति श्रद्धा को लेकर सवाल किए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कांग्रेस ने कई अन्य घटनाओं का भी ज़िक्र किया, जब उन्होंने BJP नेताओं पर देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया था. कांग्रेस ने सवाल भी किया कि क्या वे सचमुच हिन्दू धर्म रक्षक हैं, जैसा वे दावा करते हैं.
अपने कृत्य का बचाव करते हुए शरणू सालगर ने कहा कि उन्होंने ऐसा पार्टी कार्यकर्ताओं के आग्रह पर किया, और उनकी खुद की ऐसा करने की कोई मंशा नहीं थी.
कर्नाटक की 224-सदस्यीय विधानसभा के लिए राज्य में एक ही चरण में 10 मई को मतदान होने जा रहा है, तथा नतीजों की घोषणा 13 मई को की जाएगी. माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ BJP और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होगा, लेकिन जनता जल सेक्युलर (JDS) भी किंगमेकर की भूमिका में पहुंच सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं