विज्ञापन

60 की उम्र के बाद नेताओं को राजनीति छोड़ देनी चाहिए? BJP विधायक ने छेड़ी नई बहस

कांग्रेस विधायक सतीश जारकिहोली ने 60 वर्ष की आयु के बाद नेताओं के सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने का निजी प्रस्ताव रखा है.

60 की उम्र के बाद नेताओं को राजनीति छोड़ देनी चाहिए? BJP विधायक ने छेड़ी नई बहस
भाजपा विधायक बालचंद्र जारकीहोली

कर्नाटक के भाजपा विधायक बालचंद्र जारकीहोली ने राजनीति में रिटायरमेंट की उम्र तय किए जाने की मांग उठाई है. बेलगावी में शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जब सरकारी कर्मचारियों के लिए 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्ति का नियम है, तो यही व्यवस्था विधायकों, सांसदों और मंत्रियों पर क्यों लागू नहीं होती.

'70-80 की उम्र तक राजनीति क्यों?'

जारकीहोली ने कहा कि कई नेता 70 और 80 वर्ष की आयु में भी सक्रिय राजनीति में बने रहते हैं. जारकीहोली ने कहा कि कई राजनीतिक नेता 80-90 साल की उम्र तक भी राजनीति में सक्रिय रहते हैं. लेकिन बाकी दूसरे क्षेत्रों के कर्मचारियों को निर्धारित आयु तक पहुंचने पर रिटायर होना पड़ता है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए.

उनके मुताबिक बढ़ती उम्र के साथ ऊर्जा और कार्यक्षमता पर असर पड़ता है. उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि 60 वर्ष की उम्र में उन्हें अब पहले जैसा जोश महसूस नहीं होता.

संसद में बिल लाने की मांग

भाजपा विधायक ने सुझाव दिया कि सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के लिए अधिकतम आयु सीमा तय करने के लिए संसद में कानून लाया जाना चाहिए. उनका कहना है कि इस विषय पर गंभीर राष्ट्रीय बहस की जरूरत है, ताकि सार्वजनिक पदों पर आयु और कार्यक्षमता के सवाल पर स्पष्ट नीति बनाई जा सके.

60 के बाद खुद रिटायर होंगे या नहीं

इस प्रस्ताव को अपना निजी विचार बताते हुए जारकिहोली ने कहा कि वे भिन्न-भिन्न विचारों का सम्मान करते हैं, लेकिन उनका मानना ​​है कि इस मामले पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि 60 वर्ष की आयु के बाद वे सार्वजनिक जीवन से सेवानिवृत्त होने का इरादा रखते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें: कौन थे मणिपुर के चोंगथम विक्रम सिंह? जिनकी दिल्ली में बदमाशों ने कर दी पीट-पीटकर हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Retirement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com