कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफा देने के बाद अब नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल को लेकर बातचीत का दौर शुरू हो चुका है. इस बीच राज्य में दो डेप्युटी सीएम बनाने की भी तैयारी चल रही है.सिद्धारमैया के जाने के बाद पार्टी अहिंदा समुदाय को नाराज नहीं करना जाती है. ऐसे में कांग्रेस डीके शिवकुमार के नेतृत्व में एक अल्पसंख्यक और एक दलित को डेप्युटी सीएम बनाने पर विचार कर रही है.
एनडीटीवी को सूत्रों ने बताया कि राजधानी दिल्ली में कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाले नए मंत्रिमंडल को लेकर लगातार चर्चा चल रही है. सूत्रों के अनुसार राज्य में दो डेप्युटी सीएम हो सकता है. दिग्गज कांग्रेस नेता एचके पाटिल को कर्नाटक विधानसभा का स्पीकर बनाया जा सकता है.
ये बन सकते हैं मंत्री
केजे जॉर्ज
यूटी खादेर
प्रियांक खरगे
रामलिंगा रेड्डी
कृष्णा गौड़ा
एमबी पाटिल
यतिंद्र सिद्धारमैया
जी परमेश्वर
दिनेश गुंडू राव
चालूवरास्वामी
कौन बनेगा कर्नाटक कांग्रेस चीफ
अभी तक डीके शिवकुमार डेप्युटी सीएम के साथ-साथ कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष भी थे. लेकिन अब पार्टी इस पद पर किसी नए चेहरे को बैठाना चाहती है. नए कांग्रेस चीफ के रेस में सतीश जारकोहली सबसे आगे चल रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि डीके शिवकुमार की तरह उन्हें मंत्रिमंडल में भी शामिल किया जाएगा और वो प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे. हालांकि, अगले दो साल में राज्य में चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी चाहेगी कि प्रदेश अध्यक्ष पूरी तरह से संगठन पर ध्यान केंद्रित करे. दो पदों पर होने का असर संगठन के कार्यों पर पड़ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं