कानपुर वालों को इस दिवाली बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. रोशनी के त्योहार के पहले आईआईटी कल्याणपुर से नौबस्ता तक मेट्रो लाइन शुरू होने वाली है. कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक अब सात नए स्टेशन जुड़ेंगे. इसमें झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, बसंत विहार और नौबस्ता शामिल हैं. आईआईटी कल्याणपुर से नौबस्ता रूट तक कुल 21 स्टेशन चालू होंगे. इस कानपुर मेट्रो रूट के चालू होने से खासकर कानपुर साउथ में बर्रा, किदवई नगर, नौबस्ता, यशोदा नगर जैसे इलाकों के लोगों को मुख्य शहर तक आने में दिक्कत नहीं होगी. कानपुर शहर की आबादी 30 लाख के पार पहुंच चुकी है. ऐसे में मेट्रो विस्तार से लोगों को बिना ट्रैफिक के अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी.
कानपुर साउथ को मिलेगी कनेक्टिविटी
कानपुर में अभी झकरकटी पुल, मरी कंपनी पुल, अफीम कोठी पुल सभी सुबह-शाम जाम से जूझते हैं. झकरकटी, घंटाघर के रेलवे पुल पर भारी ट्रैफिक जाम में भी राहत मिलेगी. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (UPMRC) कानपुर मेट्रो उद्घाटन की तैयारी कर पूरी कर ली है. शासन से मंजूरी मिलते ही कानपुर मेट्रो के नए रूट पर ट्रेनें चलने लगेंगी.कानपुर मेट्रो इस रूट पर हर 5 मिनट में चलेगी. इसके लिए मेट्रो ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 39 तक की जाएगी. अभी केवल 8 मेट्रो ट्रेनें चल रही हैं. इस कारण यात्रियों को 13-14 मिनट के अंतर में मेट्रो मिलती हैं.

Kanpur Metro Route
कानपुर मेट्रो विस्तार -नए स्टेशन
- झकरकटी बस टर्मिनल- अंडरग्राउंड
- ट्रांसपोर्ट नगर -अंडरग्राउंड
- बारादेवी -एलिवेटेड
- किदवई नगर- एलिवेटेड
- बसंत विहार - एलिवेटेड
- बौद्ध नगर - एलिवेटेड
- नौबस्ता - एलिवेटेड
कानपुर मेट्रो का मौजूदा रूट
1. आईआईटी कानपुर
2. कल्याणपुर
3. एसपीएम हॉस्पिटल
4. कानपुर CSJM यूनिवर्सिटी
5. गुरुदेव चौराहा
6. गीता नगर
7. रावतपुर
8. हैलट अस्पताल
9. मोती झील
10.चुन्नीगंज
11. नवीन मार्केट
12. बड़ा चौराहा
13. नयागंज
14. कानपुर सेंट्रल
कॉरिडोर-2 की 10वीं और अंतिम ट्रेन के CSA डिपो पहुंचने के साथ ही कानपुर मेट्रो की सभी ट्रेनों की डिलीवरी पूरी हो गई है। ‘मेक इन इंडिया' के तहत निर्मित ये ट्रेनें शहर को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। #KanpurMetro #UPMRC https://t.co/TsliBMEZij
— Uttar Pradesh Metro Rail Corporation (@OfficialUPMetro) October 16, 2026
कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2 विस्तार: कृषि विश्वविद्यालय से बर्रा-8
कानपुर मेट्रो का दूसरा स्वतंत्र कॉरिडोर 8.6 किमी लंबा ब्लू लाइन के तौर पर भी हो रहा है. जो रावतपुर पर कॉरिडोर-1 के साथ इंटरकनेक्ट होगा. इन आठ स्टेशनों के जरिये पूरे कानपुर के ज्यादातर इलाके मेट्रो कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे.
कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2 की स्टेशन लिस्ट
1. कृषि विश्वविद्यालय - अंडरग्राउंड
2. रावतपुर अंडरग्राउंड (कॉरिडोर-1 से इंटरचेंज)
3. काकादेव -अंडरग्राउंड
4. डबल पुलिया -अंडरग्राउंड
5. विजय नगर चौराहा- एलिवेटेड
6. शास्त्री चौक- एलिवेटेड
7. बर्रा 7- एलिवेटेड
8. बर्रा 8- एलिवेटेड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं