विज्ञापन

मेरा फोन टैप हो रहा, मुझ पर नजर रखी जा रही... केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का बड़ा दावा

केरल सीएम ने जॉर्ज ऑरवेल के उपन्यास का जिक्र किया, जिसे उन्होंने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान पढ़ा था. उन्होंने बताया कि इस फिक्शन में इस बात का जिक्र है कि कैसे सरकार लोगों पर निगरानी रखती है.

मेरा फोन टैप हो रहा, मुझ पर नजर रखी जा रही... केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का बड़ा दावा
केरल के सीएम ने किया फोन टैपिंग का दावा.
फाइल फोटो
  • केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने दावा किया कि उनका फोन टैप किया जा रहा है और उन पर नजर रखी जा रही है
  • सतीशन ने बताया कि वे निगरानी करने वालों को गुमराह करने के लिए कभी-कभी गलत बातें बोलते हैं
  • मुख्यमंत्री ने उपन्यास 1984 का उल्लेख किया जिसमें बताया गया है कि सरकार कैसे नागरिकों पर लगातार नजर रखती है

केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने संविधान दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि उनका फोन टैप किया जा रहा है. उन पर कोई लगातार निगरानी रख रहा है. इसलिए वह निगरानी करने वालों को गुमराह करने के लिए कभी-कभी गलत बातें बोलते हैं. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि कथित फोन टैपिंग के पीछे किसका हाथ है. आखिर कौन है जो उनकी फोन टैपिंग कर रहा है.

मेरा फोन टैप हो रहा. मुझे कोई चिंता नहीं

भाषा के मुताबिक, सतीशन ने कहा कि उनको अब कोई चिंता नहीं है, वह जानते हैं कि उन पर लगातार नजर रखी जा रही है. कुछ सीक्रेट लोग भी हैं. वह ये भी जानते हैं कि उनका फोन टैप हो रहा है. वह उन लोगों को गुमराह करने के लिए ही कभी-कभी गलत बातें बोल देते हैं.उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि कथित फोन टैपिंग के पीछे कौन है.

'मैं 1 महीने तक तनाव में था'

केरल सीएम ने इस दौरान जॉर्ज ऑरवेल के उपन्यास का जिक्र किया, जिसे उन्होंने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान पढ़ा था. उन्होंने बताया कि इस फिक्शन में इस बात का जिक्र है कि कैसे सरकार लोगों पर निगरानी रखती है.उन्होंने ये भी कहा कि इस उपन्यास को पढ़ने के बाद वह 1 महीने तक डिप्रेशन में रहे. इस दौरान वह बहुत ही असुरक्षित महसूस करते रहे.उन्होंने बताया कि उपन्यास '1984' में ये बताया गया था कि कैसे सरकार हर समय और हर जगह अपने नागरिकों पर नजर रखती है.

लोगों को अपने फैसले खुद लेने की आजादी नहीं

‘फ्रीडम टू थिंक' नाम की एक नई किताब का जिक्र करते हुए सतीशन ने दावा किया कि मौजूदा दौर में लोगों को अपने फैसले खुद लेने की आजादी नहीं है. एआई के बढ़ते प्रभाव वाले इस दौर में किसी व्यक्ति के फैसले उसके अपने नियंत्रण में नहीं होते, बल्कि कोई और उन्हें नियंत्रित करता है. जब हम किसी मॉल या सुपरमार्केट में जाते हैं, तो कैमरों के जरिए हम पर लगातार नजर रखी जाती है. वे यह देखते हैं कि आप कहां खड़े हैं,सब्जियों, मांस या कैंडी वाले हिस्से मेंऔर आपके चेहरे के भावों पर भी नजर रखते हैं.

AI के जरिए हो रहा व्यवहार और तौर-तरीकों का विश्लेषण

केरल सीएम ने कहा कि एआई के जरिए आपके व्यवहार और तौर-तरीकों का विश्लेषण किया जाता है. जब तक आप अपनी गाड़ी तक पहुंचते हैं, तब तक आपकी पसंद के ब्रांड के उत्पादों के विज्ञापन आपके फोन पर आने लगते हैं. इनमें आपको यह खरीदने या वह खाने जैसे सुझाव दिए जाते हैं. इस तरह हम ऐसे दौर में पहुंच गए हैं, जहां हमें क्या खाना चाहिए या क्या सोचना चाहिए, यह भी कोई और तय कर रहा है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-केरल पुलिस में महिलाओं को मिलेगा 30% प्रतिनिधित्व, भर्ती अनुपात बदलने का ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Keralam CM News, Kerala CM VD Satheesan, Phone Taping Case, Phone Tapping Allegations, Phone Tapping And Surveillance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com