पश्चिम बंगाल (West Bengal) के लोगों से संपर्क साधते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी बंगाली गौरव को बनाए रखने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी और इसे (गौरव को) कम करने की कोशिश करने वालों को बेनकाब करेगी. नड्डा ने यहां एक बैठक को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि यदि कोविड महामारी की दूसरी विनाशकारी लहर ने चुनाव प्रचार अभियान को प्रभावित नहीं किया होता तो भाजपा पिछले साल के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ता में आ गई होती.
उन्होंने कहा, ‘‘हमें बंगाली गौरव को बनाए रखने और इसके लिए लड़ाई जारी रखने की जरूरत है. हमें बंगाली गौरव को कम करने की कोशिश करने वालों को बेनकाब करने की जरूरत है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नड्डा ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अगली बार हम (राज्य में) सत्ता में आ जाएंगे और अपनी विजय रैली ब्रिगेड परेड ग्राउंड (कोलकाता में) करेंगे.''
'यह पीएम मोदी का सुरक्षा कवच है' : जब कार्यक्रम में बिना मास्क के बैठे लोगों को जेपी नड्डा ने 'टोका'
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘चुनाव प्रचार अभियान में जिस तरह की गति हमने पकड़ी थी, उससे स्पष्ट रूप से लग रहा था कि हम सत्ता में आएंगे. लेकिन, कोविड की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण हमे चौथे चरण के मतदान के तुरंत बाद अपना प्रचार अभियान रोकने को मजबूर होना पड़ा.''
पिछले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आठ चरण में मतदान कराया गया था. जोरदार चुनाव प्रचार के बावजूद भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को पराजित करने में विफल रही थी. 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 77 जबकि टीएमसी को 213 सीट पर जीत मिली थी.
जेपी नड्डा ने ‘भाजपा को जानो' पहल के तहत सात राजदूतों के साथ बातचीत की
वहीं, पड़ोसी राज्य बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव लाने के लिए भाजपा के संघर्ष का उल्लेख करते हुए नड्डा ने कहा कि किसी ने कभी सोचा नहीं था कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जेल जाएंगे, लेकिन ‘‘यह हकीकत में तब्दील हुआ क्योंकि कानून ने अपना काम किया.''
उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह वह दिन दूर नहीं जब यहां (पश्चिम बंगाल) भी ऐसा ही कुछ होगा.''
जैसे ही नड्डा ने अपना भाषण समाप्त किया, मेहमानों में से एक व्यक्ति ने उनसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात करने और सीबीआई द्वारा जांच किए जा रहे अपराधों में शामिल लोगों की सजा सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया, जिस पर भाजपा अध्यक्ष ने जवाब दिया कि यह भी होगा.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने एक ट्वीट में सवाल किया कि नड्डा सजा के बारे में अभी से कैसे बात कर सकते हैं जबकि मौजूदा समय में मामलों की जांच जारी है.
पार्टी ने आरोप लगाया कि इससे साबित होता है कि सीबीआई भाजपा के इशारे पर काम कर रही है.
टीएमसी ने ट्वीट में कहा, ‘‘...क्या सीबीआई भाजपा के साथ मिलीभगत कर काम कर रही है? क्या सीबीआई नरेंद्र मोदी जी की महज एक कठपुतली है?''
MP निकाय चुनाव पर बोले जेपी नड्डा, कहा- नेता पुत्रों को टिकट नहीं, कार्यकर्ताओं को बढ़ाएंगे आगे | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं