पिछले दो सालों से देश कोरोना से जंग लड़ रहा है. हालांकि, पहले के मुकाबले में कोरोना संक्रमण के प्रसार में कमी आई है. इसकी वजह से कई राज्यों की सरकारों ने कोरोना से संबंधी पाबंदियों में ढिलाई दी है. मास्क लगाने जैसे निर्देशों में जुर्माने से भी रियायत मिली है. इस बीच, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर से कोरोना से बचाव और इसके प्रसार के रोकथाम के मद्देनजर केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ की है. बुधवार को नड्डा ने कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी एक-दूसरे के करीब बैठे हैं. किसी ने मास्क नहीं पहना है, यह मोदी जी का सुरक्षा कवच है.
नड्डा ने दूसरे देशों का हवाला देते हुए कहां कि वहां के हालात को देखें. यहां तक कि (अमेरिकी राष्ट्रपति) जो बाइडेन ने भी एक मास्क पहना हुआ है. बताते चलें कि बंगाल सहित कई राज्यों में मास्क पहनना अब अनिवार्य नहीं है. महाराष्ट्र (Maharashtra) में बुधवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 2,710 नए मामले सामने आए जो करीब चार महीने में सबसे ज्यादा दैनिक मामले हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अब दस हजार के करीब पहुंच गई है, हालांकि महामारी से किसी और मरीज की मौत नहीं हुई है. स्वास्थ्य विभाग ( Health Department) ने बताया कि नए मामलों के बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 78,98,815 हो गई है.
विभाग के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9,806 है. राज्य में इस साल 17 फरवरी को 2,797 मामले मिले थे. मंगलवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,881 नए मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 1,036 मामले मिले थे. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई शहर में बुधवार को संक्रमण के 1,765 नए मामले सामने आए जबकि एक दिन पहले 1,242 नए मामले सामने आए थे.
ये भी पढ़ें-
- पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवाद पर भारत के खिलाफ लामबंदी, 15 देशों ने दर्ज किया विरोध
- बक्सर में ससुर और साले ने मिलकर सैलून में दाढ़ी बनवा रहे दामाद को मारी गोली, घटना CCTV में हुई कैद
- सिद्धू मूसे वाला हत्या मामले में एक और वीडियो सामने आया
ये भी देखें-सिद्धू मूसेवाला की समाधि पर आकर नम हो रही हैं प्रशंसकों की आंखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं