बीजेपी मुख्यालय में आज सभी मोर्चे के अध्यक्ष और प्रभारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में मोर्चा के 7 अध्यक्ष, 21 महामंत्री,7 कार्यालय अध्यक्ष हिस्सा ले रहे है. साथ ही अतिरिक्त दो महासचिव भी बैठक में शामिल है. बीएल संतोष भी बैठक में शामिल हैं. जेपी नड्डा खुद इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के रोड मैप के साथ आगे चुनाव की रणनीति क्या होगी, इस पर चर्चा हो रही है.
शाम चार बजे से राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक भी मुख्यालय में होगी. इसकी अध्यक्षता भी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ही करेंगे. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार की नीतियों को कैसे आम लोगों तक पहुंचाया जाए. लोकसभा चुनाव में आगामी क्या कार्यक्रम किए जाएंगे उसकी रुपरेखा पर विस्तार से चर्चा हो रही है. इस दौरान महीना भर चले महाजनसंपर्क अभियान की क्या उपलब्धियां रही और कहां कमियां हुई. इसकी भी समीक्षा की जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बुधवार को प्रधानमंत्री आवास में भी देर रात तक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और पीएल संतोष के साथ गहन मंथन हुआ है. 6, 7 और 8 जुलाई को देश के अलग-अलग हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री के साथ रीजन के प्रमुख नेताओं की मीटिंग होगी. 6 जुलाई को पूर्वी क्षेत्र, 7 को उत्तरी क्षेत्र और 8 जुलाई को दक्षिणी क्षेत्र की बैठक होना तय हुआ है. इसके बाद लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन में व्यापक फेर बदल की संभावना जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें : ओडिशा ट्रेन हादसा : दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक को हटाया गया
ये भी पढ़ें : केरल : महिला पत्रकार को अश्लील संदेश भेजने के मामले में पीडीपी नेता गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं